मुंबई में बारिश का तांडव, अंधेरी सबवे-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स पानी में डूबा, सायन-पनवेल राजमार्ग जाम

Mumbai rain : मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। आईएमडी ने मुंबई सहित आस पास के इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट' जारी किया, जिसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने भी लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें। सोमवार को लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। अंधेरी सबवे, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे कुछ निचले इलाकों में कहीं-कहीं पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों और यात्रियों के अनुसार, महानगर की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं आठ से 10 मिनट के विलंब से चल रही हैं और किसी भी सेवा को स्थगित नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com