-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Uttarkashi Cloud Burst In Kullu Himachal Pradesh Shops Bridges And Gardens Destroyed
‘आसमानी आफत’ की चपेट में कुल्लू, बादल फटने से बह गईं दुकानें, पुल और बाग बगीचे बर्बाद
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Kullu Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। लग घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मची है। घटना में भारी नुकसान की आशंका है।

कुल्लू में फटा बादल, फोटो- सोशल मीडिया
Kullu Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में कुदरत का कहर देखने को मिला है। इस पूरे मानसून के सीजन में राज्य में सैकड़ों मौतें हुई हैं। एक बार फिर से प्रदेश के कुल्लू जिले लग घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून के सीजन में भारी तबाही देखने को मिल रही है। कुल्लू जिले की लग घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मची है। इस घटना में तीन दुकानें, एक पुल और आसपास के बाग-बगीचे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
देर रात हुआ हादसा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हादसा कुल्लू के कनौण गांव के पास रात को हुआ, जब ऊंची पहाड़ियों पर अचानक बादल फट गया। इसकी वजह से नाले में अचानक पानी का बहाव बहुत तेज हो गया और बूबू नाले पर बना पुल बह गया। इसके साथ ही तीन दुकानों का भी पूरी तरह से अस्तित्व मिट गया। यह वीडियो खुद एक स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
IMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत! बांदीपोरा में बादल फटने से मचा हड़कंप, गांव में घुसा सैलाब- देखें VIDEO
हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला,अब बदले तरीके से होगी पंचायत प्रधानों की शपथ
स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश
इस आपदा के चलते कुल्लू और बंजार उपमंडलों में जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। कुल्लू के डीसी एस. रवीश (IAS) ने बताया कि लगातार बारिश और लैंडस्लाइड से क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए हैं, जिससे आवाजाही में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र का कई गांवों से संपर्क भी पूरी तरह कट गया है।
Himachal Pradesh: Cloudburst in Kullu’s Lag valley. Shops, land, crops damaged. Heavy rains continue to lash parts of Himachal Pradesh triggering landslides at several places in the hill state where 389 roads, including two national highways, are closed and power and water… pic.twitter.com/BVOg7L6eqR — Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2025
भारी बारिश के चलते राहत प्रभावित
प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राहत और बचाव कार्य में प्रशासन जुटा हुआ है, लेकिन भारी बारिश के कारण टीमों को मौके तक पहुंचने में बाधाएं आ रही हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 अगस्त को कुल्लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
389 सड़कें बंद, यातायात ठप
राज्य भर में बारिश का असर सिर्फ कुल्लू तक ही सीमित नहीं है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे सहित कुल 389 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इसके अलावा बिजली और जल आपूर्ति भी कई क्षेत्रों में बाधित है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र शुरू होने के बाद NDA सांसदों की दूसरी बैठक आज, उपराष्ट्रपति चुनाव पर तय होगी रणनीति
गौरतलब है कि इससे पहले किन्नौर जिले में भी बादल फटने की खबर सामने आई थी, जिसमें कई लोग फंस गए थे और भारी नुकसान हुआ था। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी राज्य के हालात नाजुक बने हुए हैं।
Uttarkashi cloud burst in kullu himachal pradesh shops bridges and gardens destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














