- Hindi News »
- India »
- Modi Government Approves New Railway Projects These States Including Bihar Jharkhand Will Get Benefit
मोदी सरकार ने नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
- Written By: शुभम पाठक
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार देर रात लोकसभा में रेलवे को लेकर एक विधेयक पेश किया, रेलवे (संशोधन) विधेयक 2024 जिसके बाद मोदी सरकार ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। रेलवे के इस विधेयक में कुल आठ नए परियोजनाओं पर मुहर लगी है।

रेलवे की नई परियोजनाएं (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में लगातार रेलवे को लेकर यात्रियों का संघर्ष चर्चा का विषय रहा है, जहां भारत सरकार ने इस मामले में यात्रियों की पीड़ा तो कम करते हुए शुक्रवार देर रात रेल की नई आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जिससे अब रेल यात्रा के साथ कई सारी चिजें आसान हो जाने वाली है। प्रमुख तौर पर बात करें तो यात्रा, माल ढुलाई या फिर एक राज्यों से दूसरे राज्यों के बीच का संपर्क हो इन नई आठ परियोजनाओं से जनता के लिए रास्तें आसान होने वाले है।
केंद्र सरकार ने इन नवीन योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा होने वाले राज्यों की बात करें तो इसमे प्रमुख रूप से बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर राज्यों को होगा फायदा होने वाला है। जिसके बारे में शुक्रवार देर रात केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इन परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएं हाल ही में पारित बजट की पूर्वोदय की नई अवधारणा के अनुरूप हैं। जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
रेल नेटवर्क में विस्तार को मिली मंजूरी
रेल की नई परियोजनाओं में मोदी सरकार ने 900 किलोमीटर रेल नेटवर्क में विस्तार को मंजूरी दे दी है। जहां नई रेल लाइनों के निर्माण से पूर्वोदय की अवधारणा में शामिल सात राज्यों के 14 जिलों की रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही रेल लाइनों पर 64 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे पूर्वी सिंहभूम, कालाहांडी, मलकानगिरी, नबरंगपुर, रायगढ़ को कनेक्टिविटी मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रेल नेटवर्क में विस्तार के बाद इस परियोजना से लगभग 510 गांवों की करीब 40 लाख आबादी को सीधा फायदा होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
ये भी पढ़ें:-अकोला पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अनंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी, जानिए कब होगा दस्तावेजों का सत्यापन
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पेश किया विधेयक
देश की जनता की रेल के मामले में लगातार संघर्ष को देखते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को लोकसभा में रेल विधेयक पेश किया। इस विधेयक का मुख्य मकसद रेलवे बोर्ड को वैधानिक शक्ति के साथ रेलवे बोर्ड के कामकाज और स्वतंत्रता को बढ़ाना है।
वहीं रेल विधेयक के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम 1905 के सभी प्रावधानों को रेलवे अधिनियम 1989 में शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे दो कानूनों का हवाला देने की जरूरत कम हो जाएगी।
रेल मंत्री का बयान
इसके साथ ही इस विधेयक के बारे में आगे की जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि आजादी से पहले रेलवे नेटवर्क की स्थापना लोक निर्माण विभाग की एक शाखा के रूप में की गई थी। जब नेटवर्क का विस्तार हुआ तो विभिन्न रेलवे संस्थाओं के समुचित कामकाज को सक्षम बनाने के लिए भारतीय रेलवे अधिनियम, 1890 बनाया गया। रेलवे को लोक निर्माण विभाग से अलग कर दिया गया और 1905 में रेलवे बोर्ड अधिनियम बनाया गया।
ये भी पढ़ें:-नागपुर विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री पर विदेश में नौकरी, वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे आरोपी तो हुआ खुलासा
माल ढुलाई होगा आसान
चलिए अब इस विधेयक के बारे में एक खास बात आपको बतातें है, मोदी सरकार के द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए इस बजट का फायदा यात्रियों और एक राज्यों से दूसरे राज्य के बीच के संपर्क से ज्यादा माल ढुलाई में होने वाला है। जहां पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से संपर्क बढ़ेगा और बंदरगाह तक माल का परिवहन आसान हो जाएगा। इन रेल मार्गों के जरिए कृषि उत्पाद, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, स्टील, सीमेंट, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, एल्युमीनियम पाउडर और गिट्टी आदि का परिवहन आसान हो जाएगा। कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जिससे पर्यावरण संतुलन में भी मदद मिलेगी। माल परिवहन की मात्रा भी बढ़ेगी।
Modi government approves new railway projects these states including bihar jharkhand will get benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














