- Hindi News »
- India »
- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary Pm Modi Pays Tribute
Tribute To Vajpayee: ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
Atal Bihari Vajpayee: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, फोटो: सोशल मीडिया
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु को आज कई साल बीत चुके हैं लेकिन देश आज भी उनके योगदान को ससम्मान स्मरण करता है। इस भावभीनी श्रद्धांजलि सभा में कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल जी को स्मरण करते हुए लिखा कि उनके जीवन का सेवा भाव और भारत की प्रगति के लिए किया गया समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की नीतियां और दृष्टिकोण एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आज भी मार्गदर्शन करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। — Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
एक नजर ‘अटल’ पर
अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक रहा है। वे 16 से 31 मार्च 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे देश के ऐसे पहले नेता बने जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री पद प्राप्त किया। साथ ही, इंदिरा गांधी के बाद वे पहले नेता बने जिनकी अगुवाई में पार्टी ने लगातार तीन आम चुनावों में सफलता पाई। ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे वाजपेयी जी को चार दशकों से भी अधिक समय का संसदीय अनुभव प्राप्त था। वे 1957 से संसद के सदस्य रहे।
यह भी पढ़ें: Weather Update: झमाझम बरसेंगे काले बादल, इन राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे गए अटल
देश सेवा के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया, जिनमें वर्ष 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत रत्न प्रमुख हैं। इसके अलावा, उन्हें लोकमान्य तिलक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और कानपुर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्त हुई। 16 अगस्त 2018 को अटल जी का निधन 93 वर्ष की उम्र में हुआ। उनके विचार, योगदान और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सिद्धांतों की मिसाल है।
Atal bihari vajpayee death anniversary pm modi pays tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














