Thane: साइबर उत्पीड़न की हदें पार, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को धमकाने वाला अरेस्ट

Thane की चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरों के जरिए धमकाने वाले आरोपी को कापुरबावडी पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 100 से ज्यादा फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे।
thane-fake-doctors-issue-ivf-centers-investigation-municipal
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: ठाणे की एक प्रसिद्ध इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरों के जरिए धमकाने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में कापुरबावडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने इन्फ्लुएंसर की एडिट की गई न्यूड तस्वीरों का इस्तेमाल कर करीब 100 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट्स से वह लगातार अश्लील टिप्पणियां, धमकी भरे मैसेज भेजता था और पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दे रहा था।

मई 2025 से शुरू हुआ उत्पीड़न

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मंजूषा भोगले ने बताया कि पीड़िता सोशल मुद्दों पर सक्रिय कंटेंट बनाने वाली लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर हैं। मई 2025 में उन्हें एक पोस्ट पर ‘गोलू 8353 राज’ नाम के अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी मिली। जांच में सामने आया कि उस प्रोफाइल पर उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें अपलोड की गई थीं।

साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

लगातार मिल रही धमकियों और तस्वीरों से परेशान होकर पीड़िता ने 7 नवंबर को कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट्स के आईपी एड्रेस ट्रेस किए गए, जिसके बाद आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पृष्ठभूमि

सब-इंस्पेक्टर नितिन जाधव के अनुसार आरोपी की पहचान गोलू जयराम के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा में पढ़ाई छोड़ चुका है और मजदूरी करता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com