-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz Team India Announcement Today Ishan Kishan Likely To Replace Rishabh Pant
ईशान किशन के फिर गए दिन! पंत पर लटकी तलवार, शमी को लेकर सस्पेंस…यहां देखें भारत की संभावित टीम
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND vs NZ Team India Announcement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली ये वनडे सीरीज साल 2026 का पहला मिशन है। भारत अपने घर में यह सीरीज खेलने जा रही है।

भारत की संभावित टीम (सांकेतिक तस्वीर)
India Vs New Zealand 2026 ODI Squad Announcement: न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का चयन आज होने वाला है। अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलनी है। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान पहले ही हो चुका है, जिसमें टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली। अब 3 वनडे सीरीज़ के लिए टीम का एलान होना है, जहाँ फ़ैन्स और विशेषज्ञों को कुछ सरप्राइज़ की उम्मीद है।
वाइट-बॉल क्रिकेट में भारत का दबदबा बरकरार है। टीम इंडिया ने पिछली सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका जैसी मजबूत टीम को 2-1 से मात दी थी। भारत 2027 के वर्ल्ड कप की तैयारी में है, इसलिए वनडे टीम में सिर्फ़ एक-दो खिलाड़ियों के बदलाव की संभावना है।
ईशान किशन के फिर गए दिन
ईशान किशन ने लंबे समय बाद टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं का भरोसा जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फ़ाइनल में शतकीय पारी खेलकर झारखंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी भी काफी संभावित दिख रही है। विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होंने हरियाणा और कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारियां खेली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
सरफ़राज़ ख़ान और मो. शमी को लेकर सस्पेंस
पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसारकर ने सरफ़राज़ का चयन न होने पर आश्चर्य जताया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी है कि सरफ़राज़ का चयन टीम इंडिया के किसी फॉर्मैट में क्यों नहीं हो पा रहा। मैंने उन्हें देवदत्त पडिक्कल के साथ धर्मशाला में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अहम सेशन में बैटिंग करते देखा। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और टीम इंडिया को टेस्ट में जीत दिलाई।”
सरफ़राज़ ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में अपना आख़िरी टेस्ट खेला था, लेकिन उस मैच में बल्ला नहीं चला। विजय हज़ारे ट्रॉफी में वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने गोवा के खिलाफ़ 75 गेंदों पर 157 रन बनाए (9 चौके, 14 छक्के)। पिछली पांच पारियों में उनके नाम 3 अर्धशतक और एक शतक है।
मो. शमी मैदान के बाहर से लगातार संदेश भेज रहे हैं। लिस्ट-A की पिछली चार पारियों में उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। 35 साल के मो. शमी का वर्ल्ड कप टीम में चयन एक बड़ा सवाल है। अगर चयन होता है, तो यह उनके लिए नए साल का खास तोहफ़ा साबित होगा।
ऋषभ पंत पर नजर
विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत ने इंजरी के बाद कमबैक किया और सभी को हैरान किया। हालांकि, उनके खराब शॉट सेलेक्शन को लेकर टीम मैनेजमेंट की चिंता भी रही। अगर पंत को मौका मिलता है, तो उन्हें जल्दी ही खुद को साबित करना होगा। पिछले 7-8 साल में पंत ने सिर्फ़ 31 वनडे खेले हैं, जिसमें उनका औसत 35.5 का है, 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
- वडोदरा: 11 जनवरी
- राजकोट: 14 जनवरी
- इंदौर: 18 जनवरी
यह भी पढ़ें- शाहरुख की IPL टीम बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को रिलीज करे, विरोध के बाद BCCI का KKR को निर्देश
संभावित टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफ़राज़ ख़ान / ऋषभ पंत, शिवम दुबे।
Ind vs nz team india announcement today ishan kishan likely to replace rishabh pant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMचलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 09, 2026 | 05:25 PMमौर्य काल में महिलाएं संभालती थीं SPG की जिम्मेदारी! नवभारत कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा
Jul 09, 2026 | 05:23 PMछत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार
Jul 09, 2026 | 05:17 PMचलती ट्रेन का फर्स्ट एसी बना ‘Honeymoon Suite’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड
Jul 09, 2026 | 05:17 PMOpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
Jul 09, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














