लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
07 Sep 2025 12:40 PM (IST)
व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधने वाले उनके पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट से फ्लैग कर दिया गया। हालांकि, इस बार एक्स यूजर्स की कम्युनिटी ने नवारो की बातों का फैक्ट चेक किया। कम्युनिटी नोट के मुताबिक तेल व्यापार 'केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए' था। यह भी कहा गया कि यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है।
07 Sep 2025 11:39 AM (IST)
आज पूर्णिमा श्राद्ध की शुरुआत हुई। पिशाच मोचन कुंड पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां पूर्णिमा के दिन जिनके पूर्वजों का देहांत हुआ था, उनके परिजनों ने श्राद्ध और पिंडदान किया।
07 Sep 2025 11:21 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में चंद्रग्रहण के कारण ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहे। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजा-अर्चना की।
मथुरा, उत्तर प्रदेश: चंद्रग्रहण के कारण ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहे। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/ggtzA7TaHG
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 7, 2025
07 Sep 2025 10:40 AM (IST)
मेघालय पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शिलांग और राज्य के अन्य इलाकों से दोपहिया वाहन चुराता था और उन्हें बांग्लादेश में बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार तस्करी करता था।
07 Sep 2025 10:27 AM (IST)
खराब मौसम और सुरक्षा कारणों की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी स्थगित कर दी गई है। कई दिनों से भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन हो रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए काफी असुरक्षित हो गया है।
07 Sep 2025 09:37 AM (IST)
मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
#WATCH | महाराष्ट्र: मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। pic.twitter.com/o6n4JrsTw7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
07 Sep 2025 09:33 AM (IST)
गणेश विसर्जन के बाद मुंबई के जुहू चौपाटी पर दिव्याज फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की। विसर्जन के बाद समुद्र तट पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए इस पहल को चलाया गया।
07 Sep 2025 08:47 AM (IST)
नांदेड़ में दो युवको के डूबने कि खबर सामने आ रही है। गणेश विसर्जन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और दो युवक आसन नदी में डूब गए। जबकि तीसरे युवक को बचा लिया गया।
07 Sep 2025 07:23 AM (IST)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खजाने में पिछले पांच सालों में 14,627 करोड़ रुपये आए हैं और इनमें से 4,193 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में ही आए। इस प्रकार बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपये हो गया है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
07 Sep 2025 06:50 AM (IST)
चंद्र ग्रहण आज रात 9.58 बजे आरंभ होगा और रात 1.26 बजे ग्रहण की समाप्ति होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर को 12.57 बजे शुरू हो जाएगा।
07 Sep 2025 06:40 AM (IST)
असदुद्दीन ओवैसी ने अगले हफ्ते होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
आज की ताजा खबर 07 सितंबर 2025: भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संसद परिसर में शुरू होगी जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए सम्मानित किए जाने की संभावना है। कार्यशाला की योजना कई दिन पहले बनाई गई थी। पीएम मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नए जीएसटी स्लैब के लिए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किए जाने की संभावना है।