- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 06 September 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, भारी तबाही का अंदेशा
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रति अपना नरम रूख दिखाते हुए ट्विट किया है जिसकी भारत में खूब चर्चा हो रही है और इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं और मायने निकाले जा रहे है।
- Written By: सौरभ शर्मा , Saurabh Pal

Aaj Ki Taza Khabar: अनंत चतुर्दशी पर आज देशभर में मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा, ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की और अपनी प्रशंसा में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि हमने 7 महीनों में 7 युद्ध रुकवाए है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
आज की ताजा खबर 18 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
06 Sep 2025 09:36 PM (IST)
06 Sep 2025 09:36 PM (IST)पंजाब में बाढ़ राज्य और केंद्र सरकार की नाकामीः भूपेश बघेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ राज्य और केंद्र सरकार की “नाकामी” की वजह से आई है, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। बघेल ने अमृतसर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया।
06 Sep 2025 08:13 PM (IST)
06 Sep 2025 08:13 PM (IST)उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, भारी तबाही का अंदेशा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही का अंदेशा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जैसे ही जिला प्रशासन को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत ही युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है
06 Sep 2025 08:13 PM (IST)
06 Sep 2025 08:13 PM (IST)अयोध्या में बाढ़ का खतरा, सरयू का जलस्तर डेंजर जोन से ऊपर
राम नगरी अयोध्या में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा, अब सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। pic.twitter.com/beF9QtlpTO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 05:25 PM (IST)
06 Sep 2025 05:25 PM (IST)प्रधानमंत्री हैं मोदी इसलिए ट्रंप से है दोस्तीः अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा कि वह दोस्ती इसलिए है, क्योंकि भाजपा की सरकार है और मोदी प्रधानमंत्री हैं। अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक में दुनिया में सबसे ऊपर दिखाई देता है। हम ऐसे देश से कभी संबंध खराब नहीं कर सकते हैं। जो पड़ोसी देश हमारी जमीन पर नजर रखता हो और जो पाकिस्तान की मदद करता हो उससे सावधान रहना चाहिए। हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते हैं क्योंकि उनसे हमारा व्यापार बड़े पैमाने पर है। "
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा, "... वह दोस्ती इसलिए है क्योंकि भाजपा की सरकार है और मोदी प्रधानमंत्री हैं... अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक में दुनिया में सबसे ऊपर दिखाई देता है। हम ऐसे देश से कभी संबंध… pic.twitter.com/srluGIjsOF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 02:50 PM (IST)
06 Sep 2025 02:50 PM (IST)राजीव राय को गृहमंत्री शाह ने दी जन्मदिन की बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। सपा सांसद ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर।
06 Sep 2025 02:39 PM (IST)
06 Sep 2025 02:39 PM (IST)कुमार सैलजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पर कहा कि व्यापक रूप से बहुत-बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। सीज़न के अंत तक लाखों एकड़ जमीन इसकी चपेट में आ चुकी होगी... देखने वाली बात यह है कि हर साल ऐसा क्यों हो रहा है?
06 Sep 2025 02:38 PM (IST)
06 Sep 2025 02:38 PM (IST)तेजस्वी यादव ने चमचागिरी में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना दियाः गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "SIR ने दोनों(राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) के चेहरे बेनकाब कर दिए हैं। जहां वे 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने पर हमला कर रहे थे, वे अब 79 लाख मतदाताओं के नाम काटने को कह रहे हैं। लालू यादव के अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के सपने को राहुल गांधी ने चकनाचूर कर दिया है... तेजस्वी यादव ने चमचागिरी में उन्हें (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री बना दिया लेकिन राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार भी उनका (तेजस्वी यादव) नाम नहीं लिया..."
06 Sep 2025 02:33 PM (IST)
06 Sep 2025 02:33 PM (IST)अनंत सिंह JDU के सदस्य नहीं, टिकट कैसे मिलेगा: नीरज कुमार
जेल से बाहर आने के बाद से बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं। वो मोकामा में एक्टिव भी है।पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'पार्टी से टिकट की दावेदारी के लिए पहले सदस्यता लेनी पड़ती है। बिना सदस्यता के क्या चुनाव लड़ लेंगे।'
06 Sep 2025 01:51 PM (IST)
06 Sep 2025 01:51 PM (IST)PM मोदी का भारत अपनी विदेश नीति खुद तय करता- फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मकता दिखाने पर कहा, "यह ठीक है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात कही लेकिन वे ऐसा नहीं कहते तब भी प्रधानमंत्री मोदी महान ही थे, मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि ये नया भारत है, ये पीएम मोदी का भारत है। यह भारत अपनी विदेश नीति खुद ही तय करता है,पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सक्षम है। जो हमारे साथ है, उसे हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे लेकिन जो हमारा साथ नहीं देगा, उसके बिना भी भारत, विकसित भारत बनने की ओर आगे बढ़ेगा।"
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मकता दिखाने पर कहा, "यह ठीक है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात कही लेकिन वे ऐसा नहीं कहते तब भी प्रधानमंत्री मोदी महान ही थे... मैं इतना ही कहना… pic.twitter.com/6ad9bdGD2p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 01:40 PM (IST)
06 Sep 2025 01:40 PM (IST)ECI की राज्य के चुनाव आयुक्तों संग दिल्ली में बैठक
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सभी राज्य के चुनाव आयुक्तों की दिल्ली में बुलाई बैठक है जिसमें SIR और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
06 Sep 2025 01:21 PM (IST)
06 Sep 2025 01:21 PM (IST)GST सुधार करके पीएम मोदी ने मध्यम वर्गीय परिवार के प्रति निष्ठा दिखाई
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री की जो मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रति निष्ठा है वह समय-समय पर दिखाई दी है। GST में सुधार करके मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ी राहत दी है। यह सुधार हमारे देश के 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में राहत बनकर आए हैं। 2014 से पहले टैक्स पर एक ऐसा मकड़जाल था, जिस कारण हर वस्तु पर कई तरह के कर लगाकर, साधारण परिवार पर दबाव डाला गया था। आज प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री ने जिस तरह से GST में सुधार किया है, उससे हमारे जन-जन के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री की जो मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रति निष्ठा है वह समय-समय पर दिखाई दी है... GST में सुधार करके मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ी राहत दी है। यह सुधार हमारे देश के 140 करोड़ देशवासियों के जीवन… pic.twitter.com/5cCKlOJx6F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 01:08 PM (IST)
06 Sep 2025 01:08 PM (IST)गुजरात में गणपति विसर्जन, भक्ति संग सेना को किया जा रहा नमन
सूरत में गणपति विसर्जन के अवसर पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पूरे राज्य में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच भक्त नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। इस वर्ष गणेशोत्सव में गणपति भक्ति के साथ-साथ भारतीय सेना के शौर्य को भी नमन किया गया। संघवी ने बताया कि हर साल गणेशोत्सव में सामाजिक संदेश दिया जाता है, इस बार ऑपरेशन सिंदूर का अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान की झलक पंडालों में भी दिखी।
#WATCH | सूरत: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "...मेरे जैसे लाखों-करोड़ों गणपति भक्त आज नम आंखों से गणपति जी को विदाई दे रहे हैं। गुजरात के कोने-कोने में गणपति बप्पा मोरया के नारे लग रहे हैं। पूरा गुजरात 10 दिनों तक गणपति जी की भक्ति में डूबा रहा... इस साल गणपति जी की… pic.twitter.com/7bq1h3KmFE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 12:10 PM (IST)
06 Sep 2025 12:10 PM (IST)CM भगवंत मान अब ठीक लेकिन अस्पताल में 2 दिन रहेंगे, डॉक्टरों ने आराम की सलाह
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बीते दो-तीन दिनों से अस्वस्थ रहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सीएम मान की तबीयत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान भी उन्होंने मंत्रियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय रहने और लोगों के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए।
#WATCH | मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य पर पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले 2-3 दिनों से बीमार थे। कल रात उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज हमने उनसे मुलाकात की... वे स्वस्थ हैं... डॉक्टरों ने आगामी… pic.twitter.com/RgnmDDP8o3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 11:04 AM (IST)
06 Sep 2025 11:04 AM (IST)उपराष्ट्रपति चुनाव पर इंडिया ब्लॉक की आज अहम बैठक
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने आज रात 8 बजे वर्चुअल बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इसमें कांग्रेस सहित गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
06 Sep 2025 10:59 AM (IST)
06 Sep 2025 10:59 AM (IST)लखनऊ में सीएम योगी ने शुरू की नई परिवहन सेवाएं
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन सेवाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Lucknow, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath attends the inauguration and foundation-laying ceremony of transport services at Indira Gandhi Pratishthan pic.twitter.com/F0fgiXboEN
— IANS (@ians_india) September 6, 2025
06 Sep 2025 10:57 AM (IST)
06 Sep 2025 10:57 AM (IST)राजा रघुवंशी हत्याकांड में 790 पन्नों की चार्जशीट दायर
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पृष्ठों का आरोपपत्र, पर्याप्त फिजिकल साक्ष्य के साथ, मेघालय के शिलांग में सोहरा उप-मंडल न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया।
06 Sep 2025 10:13 AM (IST)
06 Sep 2025 10:13 AM (IST)भारत-अमेरिका रिश्तों पर PM मोदी ने ट्रंप के बयान की सराहना की
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करने व उनकी द्वारा कही गई बात पर अपना समर्थन जताया है। ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर अहम बयान दिए। उन्होंने PM मोदी को महान नेता बताते हुए कहा कि वह हमेशा मोदी के दोस्त रहने की बात कही थी।
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties.
India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
06 Sep 2025 09:23 AM (IST)
06 Sep 2025 09:23 AM (IST)लालू यादव पर विजय सिन्हा का पलटवार, दिया बड़ा बयान
बेगूसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार को पलायन और बर्बादी की ओर धकेलने वाले अब अंतिम दौर में हैं। लालू यादव पर पुत्र मोह में धृतराष्ट्र की तरह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि बिहार के लोग अब ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और राज्य के विकास के रास्ते को ही चुनेंगे।
#WATCH | बेगूसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा, "बिहार को अपशब्द बनाने वाले, बिहारियों को पलायन के लिए विवश करने वाले और बिहार को बर्बाद करने वाले अब अंतिम पायदान पर बैठे हैं। उनके द्वारा धृतराष्ट्र की तरह अपने पुत्र मोह… pic.twitter.com/EbkiP7cluv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 08:57 AM (IST)
06 Sep 2025 08:57 AM (IST)UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर, PM मोदी ने बनाई दूरी
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के आगामी सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। यह निर्णय कूटनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
06 Sep 2025 08:26 AM (IST)
06 Sep 2025 08:26 AM (IST)GST सुधारों से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति: शेखावत
जयपुर में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने GST सुधारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत आर्थिक दृष्टिकोण से प्रगति के नए रास्ते खोल रहा है। उन्होंने बताया कि GST को दो मुख्य स्लैब में सरल बनाया गया है और सामान्य उपभोग की वस्तुओं पर कर घटाया गया है। शेखावत ने कहा कि यह सुधार निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेंगे और बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने GST में हुए सुधारों पर कहा, "भारत ने आर्थिक दृष्टिकोण से प्रगति की है। GST में दो मुख्य स्लैब करके सामान्य मानवीय इस्तेमाल की वस्तुओं के करों को कम किया गया है, निश्चित रूप से यह भारतीय अर्थव्यवस्था में एक नया उछाल… pic.twitter.com/cHBDdEBlBa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 08:14 AM (IST)
06 Sep 2025 08:14 AM (IST)मुंबई पुलिस को धमकी संदेश भेजने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में अश्विनी नामक शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। संदेश में दावा किया गया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 34 वाहनों में 400 किलो आरडीएक्स के साथ धमाके की योजना बना रहे हैं। नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
06 Sep 2025 07:28 AM (IST)
06 Sep 2025 07:28 AM (IST)चारधाम यात्रा का संचालन और तीर्थयात्रियों का पंजीकर आज से फिर शुरू
उत्तराखंड में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण 1 से 5 सितंबर तक रोकी गई तीर्थयात्रियों का पंजीकरण और चारधाम यात्रा का संचालन आज से फिर से शुरू किया जा रहा है।
06 Sep 2025 07:26 AM (IST)
06 Sep 2025 07:26 AM (IST)कश्मीर के लोगों ने दरगाह हजरतबल में ईद मिलाद-उन-नबी मनाया
जम्मू-कश्मीर के लोगों ने दरगाह हजरतबल में ईद मिलाद-उन-नबी मनाया।
#WATCH श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): लोगों ने दरगाह हजरतबल में ईद मिलाद-उन-नबी मनाया। pic.twitter.com/nvYOlCeRCC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
06 Sep 2025 06:49 AM (IST)
06 Sep 2025 06:49 AM (IST)गुजरात के भुज में नर्मदा नदी उफान पर, रेड अलर्ट जारी
गुजरात के भरूच में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर गोल्डन ब्रिज पर 28 फीट से ऊपर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर 269 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। नदी किनारे के खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी फसल नुकसान की आशंका है। राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
Bharuch, Gujarat: The Narmada River rose above 28 feet at the Golden Bridge due to heavy rainfall, causing panic among villagers. Authorities issued a red alert and relocated 269 people. Flooding submerged riverside fields, raising concerns among farmers about crop damage pic.twitter.com/sHUxDMsK19
— IANS (@ians_india) September 5, 2025
06 Sep 2025 06:44 AM (IST)
06 Sep 2025 06:44 AM (IST)महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
भिवंडी स्थित एक रंगाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH महाराष्ट्र | भिवंडी स्थित एक रंगाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/gKRXCSPjYG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
Aaj ki taaja khabar 06 september 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













