- Hindi News »
- Business »
- Share Market Outlook Tariffs Inflation Fii Activity Influence Stock Market On Monday
सोमवार के लिए Share Market का पूर्वानुमान: ये मुख्य फैक्टर्स रखेंगे बाजार को कंट्रोल में
Share Market: बीते हफ्ते शेयर बाजार का मिला-जुला रुख देखने को मिला था। हालांकि, कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ क्लोज हुआ था।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। टैरिफ, महंगाई, एफआईआई और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की दिशा तय होगी। सरकार की ओर से 12 सितंबर को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 1.55 प्रतिशत रही थी। यह आंकड़े दिखाते हैं कि अर्थव्यवस्था में वस्तुओं की कीमतों में कितनी तेजी से इजाफा हो रहा है और मांग और आपूर्ति की स्थिति क्या है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है, इसमें औद्योगिक निर्यात पर समझौते करने वाले व्यापारिक साझेदारों को सोमवार से टैरिफ छूट प्रदान की जाएगी। इस कदम के अंतर्गत निकल, सोना, फार्मास्युटिकल कंपाउंड और केमिकल जैसी प्रमुख सामग्रियां शामिल हैं।
शेयर मार्केट के लिए अच्छा रहा ये सप्ताह
इसके अलावा, अमेरिका में अगले हफ्ते महंगाई, जॉबलेस क्लेम आदि के आंकड़े आएगे, इनका वैश्विक बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। इस दौरान निफ्टी 314.15 अंक या 1.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,741 और सेंसेक्स 901.11 अंक या 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,710.76 पर था। 1-5 सितंबर तक के कारोबारी सत्र में निफ्टी ऑटो (5.45 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (5.75 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.96 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.47 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटी (2.52 प्रतिशत) और निफ्टी कंजप्शन (2.58 प्रतिशत) टॉप गेनर्स थे। केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स (1.55 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
आम आदमी की जेब पर दोहरी मार! कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल, अप्रैल में 8.3% पहुंची थोक महंगाई
Explainer: आजादी से अब तक…कैसे ₹3 से ₹95 तक पहुंचा डॉलर का सफर, जानें कब-कब और क्यों गिरा हमारा रुपया?
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी! बंपर उछाल के बाद कीमतों में गिरावट, जानें क्यों बदला रुख?
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
विदेशी संंस्थागत निवेशकों का बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का बिकवाली का रुख जारी है और बीते हफ्ते 5,666.90 करोड़ रुपए की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की ओर से 13,444.09 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई। शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले थे। हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 7.25 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 80,710.76 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 6.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,741.00 पर क्लोज हुआ।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी; इस दिन ऐलान करेगी मोदी सरकार
विश्लेषकों ने क्या कहा?
एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च और डेरिवेटिव्स के प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि बीते हफ्ते निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। इस दौरान पांचों सत्र में गैप-अप या गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली थी। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर निफ्टी बुलिश लग रहा है। इंडेक्स के लिए रुकावट का स्तर 24,950-25,000 का जोन होगा और वहीं, सपोर्ट 24,550-24,500 पर है।
Share market outlook tariffs inflation fii activity influence stock market on monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














