हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार, अब तक 360 मौतें और 426 घायल

Himachal Pradesh में प्राकृतिक आपदा ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक प्रदेश में 360 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन हजार करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में अब तक प्रदेशभर में 360 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 197 मौतें भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, डूबना और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में हुईं, जबकि 163 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। वहीं 426 लोग घायल हुए हैं और 47 लोग लापता हैं। वहीं बाढ़ और भूस्खलन से 1,440 पशुओं की मौत भी दर्ज की गई है। प्रदेश को कुल 3,979.52 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसमें सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे दोनों को भारी क्षति पहुंची है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com