-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jk Ashok Chin Hazratbal Dargah Dispute Darakhshan Andrabi Who Is She
यह घटना मेरे दिल पर दाग है, हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह विवाद पर बोलीं दरख्शां
- Written By: सौरभ शर्मा
Jammu-Kashmir वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और भाजपा नेता दरख्शां अंद्राबी ने अशोक स्तंभ वाली एक पट्टिका स्थापित की थी। लेकिन, कुछ लोगों ने उसे तोड़ दिया। इसके बाद, इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी की अशोक चिन्ह विवाद पर टिप्पणी (फोटो- सोशल मीडिया)
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ वाली एक शिलापट्टी को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीते 3 सितंबर को बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी ने इस शिलापट्टी का उद्घाटन किया था, जिसे ईद-ए-मिलाद के दिन कुछ लोगों ने तोड़ दिया। इस घटना के बाद अंद्राबी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिलापट्टी तोड़ने वालों को ‘आतंकी’ करार दिया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है वहीं, विपक्षी दल इस मामले में अंद्राबी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह पूरा मामला अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जैसी पार्टियों का आरोप है कि दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह लगाकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इन पार्टियों ने दरख़्शां अंद्राबी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस बीच, बीजेपी नेता अंद्राबी ने कहा है कि जिन लोगों को अशोक स्तंभ से दिक्कत है, उन्हें प्रतीक चिन्ह वाले नोट भी नहीं रखने चाहिए।
अंद्राबी ने कहा, ‘यह मेरे दिल पर दाग है’
इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दरख़्शां अंद्राबी ने कहा कि कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “यह घटना सिर्फ पत्थर पर दाग नहीं है, यह मेरे दिल पर दाग है यह संविधान पर एक दाग है” उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यहां के नेता और मुख्यमंत्री प्रतीक चिन्ह का उपयोग नहीं करते हैं? उन्होंने इसे अंजाम देने वालों को आतंकवादी से कम नहीं बताया और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
कौन हैं दरख़्शां अंद्राबी?
डॉ. दरख़्शां अंद्राबी जम्मू-कश्मीर की एक जानी-मानी बीजेपी नेता हैं। वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य, जम्मू-कश्मीर बीजेपी की कोर ग्रुप सदस्य और पार्टी की प्रवक्ता भी हैं। इसके अलावा, वह जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से साल 2008 में उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में है राहुल गांधी का बड़ा कारोबार! दावा करने वाले भाजपा नेता को ED का समन
इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने इस घटना की जांच की बात भी कही है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके।
Jk ashok chin hazratbal dargah dispute darakhshan andrabi who is she
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM












