मासूम भांजी का गला घोटा, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान, ठाणे से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

Thane Crime News: ठाणे में एक मासूम लड़की की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। ठाणे में मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपनी बहन की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।
Thane Crime News: ठाणे में एक मासूम लड़की की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। ठाणे में मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपनी बहन की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।
ठाणे में हत्या (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ठाणे में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य एक महिला ने अपनी ही भांजी की हत्या कर दी। महिला ने अपनी तीन साल की भांजी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना अंबरनाथ कस्बे की है। पुलिस ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी। अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी बहन की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और अपराधबोध से ग्रस्त होकर बहन के घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी से हुई मौत से बहुत आहत थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ठाणे में बारिश का येलो अलर्ट संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 सितंबर को ठाणे और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने को कहा है। खास तौर पर उन लोगों को जो बाहर जा रहे हैं, उन्हें छाता, रेनकोट और सुरक्षित मार्ग का उपयोग करने की सलाह है। नागरिकों को नदी, नालियों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने के लिए भी कहा गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com