- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 04 September 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 04 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, अब GST और भी सरल हो गया है। 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा ये सभी चीजे निश्चित रूप से 'मातृशक्ति' से जुड़ी हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , अक्षय साहू

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महागठबंधन की ओर से उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए आज यानी 4 सितंबर को बिहार बंद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
आज की ताजा खबर 23 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
04 Sep 2025 09:48 PM (IST)
04 Sep 2025 09:48 PM (IST)प्रधानमंत्री ने GST को बनाया सफल कहानी: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनकी अज्ञानता को ही दर्शाता है कि वे उस चरण-दर-चरण व्यवस्थित तरीके को नहीं समझ पाए हैं जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों में पूरे GST को एक सफल कहानी बना दिया है जिसे पूरी दुनिया देख रही है।
#WATCH GST सुधार | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनकी अज्ञानता को ही दर्शाता है कि वे उस चरण-दर-चरण व्यवस्थित तरीके को नहीं समझ पाए हैं जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों में पूरे GST को एक सफल कहानी बना दिया है जिसे पूरी… pic.twitter.com/Rk5lGxKl7n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 09:03 PM (IST)
04 Sep 2025 09:03 PM (IST)द बंगाल फ़ाइल्स की रिलीज को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फ़िल्म 'द बंगाल फ़ाइल्स' की रिलीज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र लिखा है। अग्निहोत्री ने इसमें कहा है कि पुलिस ने मुझे सीधे तौर पर बताया है कि यह फ़िल्म सिर्फ़ इसलिए रिलीज़ नहीं हो रही है क्योंकि इसमें हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी है। जब इस देश में मुस्लिम इतिहास पर फ़िल्में बन सकती हैं, तो क्या हिंदू इतिहास पर फ़िल्में नहीं बन सकतीं?
#WATCH मुंबई: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फ़िल्म 'द बंगाल फ़ाइल्स' के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र पर कहा, "पुलिस ने मुझे सीधे तौर पर बताया है कि यह फ़िल्म सिर्फ़ इसलिए रिलीज़ नहीं हो रही है क्योंकि इसमें हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी है। जब इस देश में… pic.twitter.com/C9FPk75b7n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 08:59 PM (IST)
04 Sep 2025 08:59 PM (IST)GST सुधार कोई ऐतिहासिक फैसला नहीं
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने सरकार द्वारा GST सुधारों पर कहा कि,यह कोई ऐतिहासिक फैसला नहीं है। राहुल गांधी ने हमेशा 5 टैक्स स्लैब पर आपत्ति जताई थी; उन्होंने हमेशा कहा कि केवल 2 टैक्स स्लैब होने चाहिए।
#WATCH दिल्ली: GST सुधारों पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "यह कोई ऐतिहासिक फैसला नहीं है। राहुल गांधी ने हमेशा 5 टैक्स स्लैब पर आपत्ति जताई थी; उन्होंने हमेशा कहा कि केवल 2 टैक्स स्लैब होने चाहिए... दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर 5% टैक्स क्यों था? सीमेंट पर 28% टैक्स क्यों… pic.twitter.com/JwEdakljmA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 08:56 PM (IST)
04 Sep 2025 08:56 PM (IST)GST सुधारों से आम जनता को होगा फायदा: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विपक्ष की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, विपक्ष को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के हमारे प्रस्ताव पर सहमति जतानी चाहिए। अगर हम ये सुधार दो महीने बाद लाते, तो वे कहते कि असम चुनाव नजदीक हैं। सच यह है कि इन GST सुधारों से देश की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी, अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
#WATCH पटना: विपक्षी नेताओं द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर GST सुधारों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "विपक्ष को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के हमारे प्रस्ताव पर सहमत होना चाहिए... अगर हमने आज से 2 महीने बाद ऐसा किया होता, तो वे कहते कि असम चुनाव आ रहे हैं...… pic.twitter.com/hjMg7Ui2D8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 08:00 PM (IST)
04 Sep 2025 08:00 PM (IST)देश के बच्चों की परवाह, इसलिए लगाया ऑनलाइन गेमिंग पर बैन: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पर अपनी बात रखते हुए कहा, "कुछ बड़ी शक्तियां कभी नहीं चाहती थीं कि इस तरह के कानून बनें या जुए पर रोक लगे। लेकिन हमारी सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है और हम देश के बच्चों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने किसी के दबाव में आए बिना और जनमत की परवाह किए बिना ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
#WATCH दिल्ली: ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... बड़ी ताकतें कभी नहीं चाहती थीं कि ऐसे कानून बनें और जुए पर प्रतिबंध लगे। लेकिन हमारी सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति है और वह देश के बच्चों की परवाह करती है। किसी के दबाव में आए बिना या लोगों की सोच की… pic.twitter.com/vZohJn3vJg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 07:49 PM (IST)
04 Sep 2025 07:49 PM (IST)केंद्र सरकार ने सुधार करने में की 8 साल की देरी: पी चिदंबरम
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने जीएसटी सुधारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं दरों में कटौती का स्वागत करता हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह कदम आठ साल की देरी से उठाया गया है। हमने हमेशा एक समान दर की वकालत की है, जिसमें केवल मामूली अंतर हो। यह मौजूदा छह या सात दरों की तुलना में निश्चित रूप से एक बड़ी प्रगति है। मुझे विश्वास है कि समय के साथ यह प्रणाली एक ही दर पर सिमट जाएगी।
#WATCH मदुरै, तमिलनाडु: GST सुधारों पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, "मैं कटौती का स्वागत करता हूं... दूसरी सच्चाई यह है कि यह 8 साल की देरी से किया गया है... हमने हमेशा एक ही दर की वकालत की है, जिसमें थोड़ा बहुत अंतर या घट-बढ़ हो... यह उनकी 6 या 7 दरों की तुलना… pic.twitter.com/gCj9LuQdbr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 07:01 PM (IST)
04 Sep 2025 07:01 PM (IST)देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी: पीएम मोदी
GST सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं।
#WATCH दिल्ली: GST सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार ज़रूरी हैं।… pic.twitter.com/V1Gr6TwvUu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 06:40 PM (IST)
04 Sep 2025 06:40 PM (IST)PM मोदी ने EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त टेलीफोन पर बातचीत की। नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का स्वागत किया। नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र संपन्न करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
04 Sep 2025 05:23 PM (IST)
04 Sep 2025 05:23 PM (IST)भाजपा-एनडीए का बिहार बंद सुपर फ्लॉप: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर कहा कि, भाजपा और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। भाजपा और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की। महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया।
#WATCH | पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। भाजपा और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की। महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन… pic.twitter.com/FjyS87LTRv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 04:16 PM (IST)
04 Sep 2025 04:16 PM (IST)ममता बनर्जी ने दी मोदी समुदाय को गाली: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मोदी समुदाय को गाली दी गई है, ममता बनर्जी को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली जाना होगा। उनके खिलाफ केस होगा।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मोदी समुदाय को गाली दी गई है, ममता बनर्जी को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली जाना होगा। उनके खिलाफ केस होगा।" pic.twitter.com/ceQ5Jp9EMY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 03:16 PM (IST)
04 Sep 2025 03:16 PM (IST)GST सुधारों से राज्यों को परेशानी होगी: ओवैसी
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जीएसटी सुधारों पर कहा, "हमें चिंता है कि इससे राज्यों को परेशानी होगी। राज्यों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, या उन्हें उपकर के दायरे में लाया जाना चाहिए।
#WATCH | हैदराबाद: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने GST सुधारों पर कहा, "हमें चिंता है कि इससे राज्यों को परेशानी होगी... राज्यों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, या उन्हें उपकर के दायरे में लाया जाना चाहिए..." pic.twitter.com/wKsA5pnPFF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 01:35 PM (IST)
04 Sep 2025 01:35 PM (IST)यमुना का पानी मयूर विहार फेज 1 के राहत शिविरों तक पहुंचा
उफनती यमुना का पानी तेजीसे आगे बढ़ रहा है। यमुना अब मयूर विहार फेज 1 के राहत शिविरों तक पहुंच गई हैं।
.
दिल्ली: उफनती यमुना का पानी मयूर विहार फेज 1 के राहत शिविरों तक पहुँच गया है pic.twitter.com/kQJVPj3wdg
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 4, 2025
04 Sep 2025 12:50 PM (IST)
04 Sep 2025 12:50 PM (IST)SC ने बाढ़-बारिश पर लिया स्वत: संज्ञान, जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर भारत में बाढ़-बारिश पर स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही उन्होंने राज्यों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हाल की भारी बारिश और बाढ़ को लेकर चिंता जताई है।
04 Sep 2025 11:38 AM (IST)
04 Sep 2025 11:38 AM (IST)आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर एनआईआरएफ 2025 में किया टॉप
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने एक बार फिर राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
The Indian Institute of Technology (IIT) Madras has once again clinched the top position in the National Institutional Ranking Framework (NIRF) 2025 pic.twitter.com/56bmIfMAaF
— ANI (@ANI) September 4, 2025
04 Sep 2025 11:21 AM (IST)
04 Sep 2025 11:21 AM (IST)पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को ईडी ने किया तलब
सट्टेबाजी ऐप केस में शिखर धवन को ईडी ने आज तलब किया है। इस मामले में ईडी क्रिकेटर शिखर धवन से पूछताछ कर सकती है।
04 Sep 2025 10:54 AM (IST)
04 Sep 2025 10:54 AM (IST)जो खुद आपदा हैं, वे जहां भी जाते हैं, आपदा लाते हैं, बाढ़ पर बोले दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
"जो खुद आपदा हैं, वे जहां भी जाते हैं, आपदा लाते हैं। उन्होंने पंजाब को डुबो दिया, पंजाब इतने साल पीछे चला गया। वे पंजाब को लूटते रहे लेकिन जब पंजाब के साथ खड़े होने का समय आया, तो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली भाग आए। वे जहां भी जाते हैं, सिर्फ़ लूटने जाते हैं।" दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ये बयान दिया है।
सिरसा ने दिल्ली में हुए जलभराव पर कहा, "हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं और नज़र बनाए हुए हैं। कई सालों बाद इतना पानी आया है, लोहे के पुल तक पानी आ गया है... जल मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार इसकी समीक्षा कर रही हैं... हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी को लेकर मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात की है।
#WATCH | दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में हुए जलभराव पर कहा, "हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं और नज़र बनाए हुए हैं। कई सालों बाद इतना पानी आया है, लोहे के पुल तक पानी आ गया है... जल मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार इसकी समीक्षा कर रही हैं... हथिनी कुंड… pic.twitter.com/iCeAXJe3HS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 10:21 AM (IST)
04 Sep 2025 10:21 AM (IST)यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। ISBT कश्मीरी गेट तक पानी पहुंच गया है।
#WATCH | दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है।
(वीडियो ISBT कश्मीरी गेट से है।) pic.twitter.com/gSuIymDOeG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 09:24 AM (IST)
04 Sep 2025 09:24 AM (IST)BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू, बिहार बंद का दिखने लगा असर
पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के बाद पटना में बिहार बंद का असर दिखने लगा है। पटना के पच्छिम दरवाजा मोड़ पर आगजनी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद किया रास्ता। हाथों में स्लोगन भरी तख्तियां लेकर किया जारहा है प्रदर्शन।
#WATCH | Bihar | Workers of the NDA protest in Patna as they observe a five-hour Bihar Bandh over the derogatory remarks against PM Modi's late mother at a Mahagathbandhan event in Bihar. pic.twitter.com/PJKLrmRDCu
— ANI (@ANI) September 4, 2025
04 Sep 2025 08:33 AM (IST)
04 Sep 2025 08:33 AM (IST)शिप्रा नदी उफान पर, कई मंदिर और घाट जलमग्न
भारी बारिश के बीच शिप्रा नदी उफान पर है। कई मंदिर और घाट जलमग्न हैं।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): भारी बारिश के बीच शिप्रा नदी उफान पर है। कई मंदिर और घाट जलमग्न है। pic.twitter.com/f1ZddxKjBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
04 Sep 2025 08:02 AM (IST)
04 Sep 2025 08:02 AM (IST)पलामू में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद
झारखंड के पलामू से दुखद घटना सामने आ रही है। यहां माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।
04 Sep 2025 07:24 AM (IST)
04 Sep 2025 07:24 AM (IST)खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, सुबह 6 बजे 207.48 मीटर पहुंचा जलस्तर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर पहुंचा। साल 1978 के रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर के करीब यमुना का मौजूदा जलस्तर आ गया है।
04 Sep 2025 06:54 AM (IST)
04 Sep 2025 06:54 AM (IST)दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स हो सकती हैं प्रभावित
दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर स्पाइस जेट ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली में सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वो अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें।
Aaj ki taaja khabar 04 september 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














