- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma And Virat Kohli Can Part Team India Against Australia A
RO-KO फैंस के लिए आई गुड न्यूज, जल्द मैदान पर अय्यर की कप्तानी में धमाल मचाएंगे कोहली-रोहित
विराट कोहली और रोहित शर्मा की मैदान पर जल्द वापसी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों का चयन इंडिया ए टीम में किया जा सकता है। फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
- Written By: संजय बिष्ट

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Virat Kohli: विराट कोहली बीते कुछ वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखें हैं। अब इन दोनों के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। रोहित-कोहली के क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि ये दोनों खिलाड़ी इसी महीने के अंत में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देख सकते हैं।
टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 के लिए तैयारी कर रही है। वहीं, भारत की टीम ए ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ती हुई दिखाई देगी। इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया ए भारत का दौरा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत की ए टीम के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाले हैं।
जल्द मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली
विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट खेले हुए काफी समय हो चुका है। इस सीरीज के लिए अभी तक स्क्वॉड की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रोहित और विराट इसमें खेल सकते हैं। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में इंडिया ए के लिए विराट कोहली व रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 30 सितंबर को होगा। यदि ये दोनों चाहेंगे तो यकीनन इंन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा। ऐसे में रो-को फैंस इस सीरीज के लिए काफी उत्तसाहित नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 30 सितंबर 2025 | इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, पहला वनडे | ग्रीन पार्क, कानपुर |
| 3 अक्टूबर 2025 | इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, दूसरा वनडे | ग्रीन पार्क, कानपुर |
| 5 अक्टूबर 2025 | इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, तीसरा वनडे | ग्रीन पार्क, कानपुर |
श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज से पहले 4 दिनों के मैच खेले जाने हैं। इसमें टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इसके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिमन्यू ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पाडिक्कल और आयुष बडोनी को जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में LIVE मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत से मचा हड़कंप
यदि गेंदबाजी में बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट हर्ष दुबे, तनुष कोटियन और मानव सुथार सभालेंगे। ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़ को मौका मिला है। इसके बाद दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज और केएल राहुल भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ये दोनों मुकाबले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
Rohit sharma and virat kohli can part team india against australia a
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉकहोर्मुज
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMMP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 05, 2026 | 08:40 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
May 05, 2026 | 08:38 AMFake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
May 05, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














