अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान

Mumbai News: मुंबई जुहू बीच पर गणेश विसर्जन के बाद अमृता फडणवीस ने दिव्याज फाउंडेशन के सफाई अभियान की शुरुआत की। अक्षय कुमार सहित कई लोग सफाई में शामिल हुए, स्वच्छता का संदेश दिया।
juhu-beach-cleanup-amruta-fadnavis-akshay-kumar-after-ganesh-visarjan
सफाई अभियान में शामिल अमृता फडणवीस और अक्षय कुमार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Juhu Beach Cleaning Drive: गणेश विसर्जन के बाद मुंबई के जुहू चौपाटी पर दिव्याज फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की। विसर्जन के बाद समुद्र तट पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए इस पहल को चलाया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान समुद्र किनारे विसर्जन के बाद फैली गंदगी को साफ करने का काम किया गया। इस अभियान में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, बीएमसी कमिश्नर, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम भी मौजूद रहे।

क्या बोलीं अमृता फडणवीस?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देशवासियों से स्वच्छता रखने की अपील की और सफाई अभियान को बड़े पैमाने पर शुरू किया। इसी का नतीजा है कि साफ-सफाई के लिए बड़ी तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं। पीएम मोदी की वजह से पूरा देश जागरूक है।

बॉलीवुड के कलाकारों और बच्चों ने लिया हिस्सा

अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद चलाए गए अभियान में बुजुर्ग, बच्चे, और बॉलीवुड के कलाकारों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मुझे खुशी है कि इस अभियान के माध्यम से लोगों तक स्वच्छता का संदेश भी पहुंचा है।

अमृता ने कहा कि मैं सभी से अपील करूंगी कि साफ सफाई का ख्याल रखें। इस अभियान के तहत समुद्र किनारे बिखरे कचरे को हटाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का कार्य किया गया।

बता दें कि अनंत चतुर्दशी को गणेशोत्सव का समापन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्तियों को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाता है। भक्तगण ढोल-नगाड़ों, भक्ति भजनों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ गणेश जी को विदा करते हैं। इस विश्वास के साथ कि वे अगले वर्ष फिर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com