-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- A 5 Storey Building Under Construction Collapsed In Kolkata Two People Died
कोलकाता में निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, मलबे से निकाले गए 13 लोग, घटनास्थल पर पहुंचीं CM
- Written By: साक्षी सिंह

घटनास्थल की तस्वीर
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata,) में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को मलबे में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी इसमें कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस (Sujit Bose) ने बताया कि देर रात जब इमारत ढही तो इस मलबे के नीचे कई लोगों के दबे हाने की आशंका पर बचाव कार्य शुरू की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई सूचना सामने आ रही है। बचाव कार्य जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममला बनर्जी भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
बचाव कार्य जारी
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गार्डन रीच इलाके में हजारी मुल्ला बागान में स्थित पांच मंजिला इमारत देर रात ढह गयी। इसके बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश और बचाव अभियान चलाया गया। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हमने कुछ लोगों को मलबे में से निकाला है। बचाव अभियान अभी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
ममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
#WATCH पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची। कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है, 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। pic.twitter.com/w5qZI12MUr — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे। उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने पर एक तेज आवाज आयी और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। घनी आबादी वाले इस इलाके में इमारत का मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन दल के साथ मिलकर तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे संभावित हताहतों के बारे में परेशान करने वाली कॉल आ रही हैं। कृपया ऐसे किसी दल को भेजिए जो पीड़ितों को बचाने में मदद कर सकें, चाहे दमकल कर्मी हों, पुलिस या कोई अन्य दल।अधिकारी ने घटनास्थल की तस्वीरें भी साझा कीं।
#WATCH कोलकाता के मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, “… 13 लोगों को निकाला गया है, रेस्क्यू जारी है। अभी तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को पांच लाख और घायलों के… pic.twitter.com/Bnt9gfyoIF — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
मृतकों और घायलों को मुवाअजा
कोलकाता के मटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि रेस्क्यू जारी है। अभी तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को पांच लाख और घायलों के परिजनों को एक लाख रुपए की राशि क्षतिपूर्ति के तहत दी जाएगी।
A 5 storey building under construction collapsed in kolkata two people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













