-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Fifa World Cup 2026 Spain Vs Belgium Mikel Merino Goal
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
- Written By: सृष्टि मौर्य
Super-Sub Mikel Merino: क्वार्टर फाइनल में सुपर-सब मिकेल मेरिनो के आखिरी मिनटों में किए गए शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मिकेल मेरिनो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Super-Sub Delivers Match-Winning Magic: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के हीरो एक बार फिर मिकेल मेरिनो रहे। उन्हें मैच के 86वें मिनट में मैदान पर उतारा गया और सिर्फ दो मिनट बाद उन्होंने विजयी गोल दागकर स्पेन को आखिरी चार में पहुंचा दिया। अब सेमीफाइनल में स्पेन का सामना फ्रांस से होगा।
मिकेल मेरिनो ने कैसे रचा इतिहास
मिकेल मेरिनो ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में भी पुर्तगाल के खिलाफ अतिरिक्त समय में गोल कर स्पेन को जीत दिलाई थी। अब बेल्जियम के खिलाफ भी उन्होंने बेंच से उतरकर मैच का फैसला कर दिया। इसके साथ ही मेरिनो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही विश्व कप के दो अलग-अलग नॉकआउट मुकाबलों में बतौर सब्स्टीट्यूट विजयी गोल किया।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने किए गोल
मैच का पहला गोल स्पेन की ओर से 30वें मिनट में फाबियन रुइज ने किया। इसके बाद बेल्जियम ने 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के हेडर की मदद से मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल के साथ स्पेन की लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों तक बिना गोल खाए रहने की लय भी टूट गई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
यह भी पढ़ें:- Wimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
थिबाउट कूर्तुआ को छोड़ना पड़ा मैदान
दूसरे हाफ में दोनों टीमें लगातार गोल की तलाश में रहीं। 71वें मिनट में बेल्जियम को बड़ा झटका लगा, जब उसके स्टार गोलकीपर थिबाउट कूर्तुआ चोट के कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। इसके बाद 88वें मिनट में स्पेन के पाउ कुबार्सी के शॉट पर बेल्जियम के स्थानापन्न गोलकीपर गेंद को पूरी तरह नहीं रोक सके। मिकेल मेरिनो ने मौके का फायदा उठाते हुए रिबाउंड पर गोल दाग दिया और स्पेन को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।
16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 में विश्व कप जीतने के बाद पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। साथ ही टीम का नियमित समय में अजेय रहने का सिलसिला भी 36 मैचों तक पहुंच गया। अब स्पेन की नजरें फ्रांस को हराकर एक बार फिर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर होंगी।
Fifa world cup 2026 spain vs belgium mikel merino goal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
Aug 08, 2026 | 07:15 PMकालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Aug 08, 2026 | 07:12 PMस्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Aug 08, 2026 | 07:04 PM10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Aug 08, 2026 | 07:04 PMलाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Aug 08, 2026 | 07:00 PMसेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
Aug 08, 2026 | 06:54 PMसावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














