दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO

Jyotsna Talwani Joins Congress: दतिया उपचुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। BJP नेता की बेटी ज्योत्सना टलवानी ने सरकारी नौकरी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा पृष्ठभूमि वाले परिवार की सदस्य ज्योत्सना टलवानी सरकारी नौकरी छोंड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं हैं। उनके माता-पिता दोनों लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में उनकी माता बीजेपी से पार्षद हैं। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में ज्योत्सना ने पार्टी ज्वाइन की।

ज्योत्सना ने बताया कि दिल्ली में सरकारी नौकरी के कारण अभी वो पार्टी ज्वाइन नहीं कर पा रही थीं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विचारधारा और युवाओं के प्रति उनकी सोच से वो बहुत प्रभावित थीं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग होने के बावजूद उनके परिवार ने उनके इस फैसले का सम्मान किया है। ज्योत्सना ने स्पष्ट किया कि वो बिना किसी पद या चुनावी टिकट के लालच के सिर्फ जनसेवा के उद्देश्य से कांग्रेस में शामिल हुईं हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com