हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!

Hardik Pandya Trade: आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में दावा है कि CSK ने दो खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर दिया है, जबकि KKR भी रेस में बताई जा रही है।
hardik pandya trade
हार्दिक पांड्या (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Hardik Pandya Trade with Chennai Super Kings: आईपीएल के अगले सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड मार्केट में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से इस संभावित ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दो खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर!

रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या के बदले डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और ₹10 करोड़ देने का प्रस्ताव रखा है। दूसरी ओर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। लेकिन चेन्नई युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को छोड़ने के पक्ष में नहीं दिख रही है, जिससे बातचीत फिलहाल अटकी हुई बताई जा रही है।

मुंबई इंडियंस जल्दबाजी में नहीं

बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस किसी भी ट्रेड पर अंतिम फैसला लेने से पहले सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। फ्रेंचाइजी ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहती जिससे भविष्य में नुकसान उठाना पड़े। हालांकि हार्दिक पांड्या बड़े स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में मुंबई किसी भी संभावित डील का सावधानी से मूल्यांकन कर रही है।

KKR भी दौड़ में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ट्रेड फाइनल नहीं हो पाता है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है।

फिलहाल यह सभी दावे मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से सामने आए हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स या IPL की ओर से इस ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इसे संभावित ट्रेड चर्चा के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com