These 9 Yoga Poses Will Relieve Everything From Constipation To Stress
रोजाना दैनिक जीवन में शामिल करें ये 9 योगासन, कब्ज की समस्या से लेकर तनाव की समस्या में मिलेगा छुटकारा
Yoga For Constipation: पेट की साफ होने की समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
Yoga For Constipation: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत का सही तरह से ख्याल नहीं रख पाते है जहां पर अनियमित खानपान की वजह से पेट साफ नहीं रह पाता है और कब्ज की समस्या बनी रहती है। इन समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
अग्निसार: योगासन में से एक इस योग क्रिया को आप आसानी से कर सकते है। जिसमें सांस बाहर छोड़कर पेट को अंदर-बाहर तेजी से हिलाया जाता है। इससे पेट के अंगों की गहरी मालिश होती है। पाचन अग्नि तेज होती है और पुराने कब्ज में बहुत राहत मिलती है। नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और भूख संतुलित रहती है।
कपालभाति: पेट साफ नहीं हो पाता है और कब्ज रहता है इसके लिए यह योगाभ्यास आप रोजाना करें आपको फायदा मिलेगा।यह तेज सांस छोड़ने वाली प्राणायाम क्रिया है जिसमें पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। कपालभाति पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, आंतों की गति बढ़ाती है और गैस कब्ज दूर करती है। रोज 3-5 मिनट करने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
सूर्य नमस्कार: आप योगासन में से इस संपूर्ण शरीर की मजबूती देने वाले योगासन को कर सकते है। इस सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास नियमित करने से शरीर सही रहता है।पेट पर खास फोकस से पाचन सुधरता है, आंतों की मालिश होती है और कब्ज में आराम मिलता है। रोज 5-10 राउंड करने से शरीर फिट रहता है और पेट हल्का महसूस होता है।
पादहस्तासन: यह योगाभ्यास भी आप नियमित रूप से कर सकते है। इसमें खड़े होकर आगे झुककर हाथ पैरों तक ले जाते हैं। यह आसन पेट पर दबाव डालकर आंतों को उत्तेजित करता है, गैस निकालता है और कब्ज दूर करता है। रीढ़ की लचक बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया तेज होती है।
मंडूकासन: पेट साफ नहीं होने और कब्ज की समस्या पर राहत देने के लिए यह आसन भी फायदेमंद हो सकता है।यह बैठकर घुटनों को मोड़कर पेट पर दबाव डालने वाला आसन है। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, पाचन अग्नि बढ़ाता है और कब्ज, एसिडिटी में राहत देता है। नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
पश्चिमोत्तानासन: इस योगाभ्यास को आप नियमित रूप से कर सकते है। जो कब्ज को दूर कर आपके पेट की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।यह भी बैठकर आगे झुककर पैरों को छूने वाला आसन है। पीठ और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, आंतों पर दबाव डालकर कब्ज दूर करता है। पाचन तंत्र सुचारू होता है और कमर दर्द में भी फायदा मिलता है।
वक्रासन:- यह आसन रीढ़ और पेट को ट्विस्ट करता है, आंतों की मालिश से गैस और कब्ज दूर होता है। पाचन बेहतर होता है और शरीर में लचीलापन आता है।
पवनमुक्तासन: इस आसन में पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती से लगाया जाता है। इससे पेट में फंसी गैस निकालती है, पाचन सुधारता है और कब्ज में तुरंत राहत देता है। रोज करने से पेट हल्का और आरामदायक रहता है।
भस्त्रिका: इस योग को आप नियमित जीवनशैली में शामिल कर सकते है। यह तेज सांस अंदर-बाहर करने वाला प्राणायाम है। इसके अभ्यास से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, पाचन अग्नि तेज होती है और कब्ज-गैस दूर होती है। साथ ही यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है और पेट संबंधी समस्याओं में बहुत प्रभावी है।आईएएनएस के अनुसार
These 9 yoga poses will relieve everything from constipation to stress