40 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को किया गिरफ्तार

CBI ने सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 40.54 करोड़ रुपये के टेंडर में कथित अनियमितता कर उन्होंने 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
Bribe
रिश्वतखोरी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

CBI Arrests Railway Officer Case: मुंबई में रिश्वत के एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी का नाम रमेश कुमार चौबे बताया गया है, जो मुख्य विद्युत वितरण अभियंता के पद पर तैनात था।

जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला एक निजी कंपनी को दिए गए लगभग 40.54 करोड़ रुपये के टेंडर से जुड़ा है। आरोप है कि अधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता करते हुए निजी कंपनी के हितधारकों के साथ सांठगांठ की और इसके बदले टेंडर राशि का एक प्रतिशत यानी लगभग 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई ने मामले में जाल बिछाकर कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने अधिकारी को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह एक निजी व्यक्ति से 10 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। अधिकारियों के अनुसार यह रकम उसके कार्यालय से बरामद भी कर ली गई है।

दो निजी व्यक्ति भी गिरफ्तार

इस मामले में जांच एजेंसी ने अधिकारी के साथ दो निजी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें अंशुल वर्मा और कनय वर्मा शामिल हैं। दोनों पर इस कथित रिश्वत लेन-देन में भूमिका निभाने का आरोप है।

मामले की जांच जारी

सीबीआई ने 9 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और इसके बाद जांच शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार अब मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि टेंडर प्रक्रिया में और किन लोगों की भूमिका रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com