In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Health »
- These 9 Yoga Poses Will Relieve Everything From Constipation To Stress
रोजाना दैनिक जीवन में शामिल करें ये 9 योगासन, कब्ज की समस्या से लेकर तनाव की समस्या में मिलेगा छुटकारा
Yoga For Constipation: पेट की साफ होने की समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 23, 2026 | 07:08 AM

9 योगासन (सौ.सोशल मीडिया)
-
- Yoga For Constipation: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत का सही तरह से ख्याल नहीं रख पाते है जहां पर अनियमित खानपान की वजह से पेट साफ नहीं रह पाता है और कब्ज की समस्या बनी रहती है। इन समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
-
- अग्निसार: योगासन में से एक इस योग क्रिया को आप आसानी से कर सकते है। जिसमें सांस बाहर छोड़कर पेट को अंदर-बाहर तेजी से हिलाया जाता है। इससे पेट के अंगों की गहरी मालिश होती है। पाचन अग्नि तेज होती है और पुराने कब्ज में बहुत राहत मिलती है। नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और भूख संतुलित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-
- कपालभाति: पेट साफ नहीं हो पाता है और कब्ज रहता है इसके लिए यह योगाभ्यास आप रोजाना करें आपको फायदा मिलेगा।यह तेज सांस छोड़ने वाली प्राणायाम क्रिया है जिसमें पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। कपालभाति पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, आंतों की गति बढ़ाती है और गैस कब्ज दूर करती है। रोज 3-5 मिनट करने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
No Smoking Day: क्यों सुबह उठते ही आती है तेज खांसी? हल्के में न लें फेफड़े खराब होने के ये लक्षण!
बार-बार कोशिश करने के बाद भी नहीं छोड़ पा रहे हैं सिगरेट? बिना किसी सप्लीमेंट के ऐसे पाएं स्मोकिंग से आजादी
HPV Vaccine: कैंसर से सुरक्षा या पीरियड्स में गड़बड़ी? HPV वैक्सीन लगवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें
टेंशन खत्म! अब मोबाइल पर ही मिल जाएगी डॉक्टर जैसी सलाह, Amazon ने लॉन्च किया नया Health AI
-
- सूर्य नमस्कार: आप योगासन में से इस संपूर्ण शरीर की मजबूती देने वाले योगासन को कर सकते है। इस सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास नियमित करने से शरीर सही रहता है।पेट पर खास फोकस से पाचन सुधरता है, आंतों की मालिश होती है और कब्ज में आराम मिलता है। रोज 5-10 राउंड करने से शरीर फिट रहता है और पेट हल्का महसूस होता है।
-
- पादहस्तासन: यह योगाभ्यास भी आप नियमित रूप से कर सकते है। इसमें खड़े होकर आगे झुककर हाथ पैरों तक ले जाते हैं। यह आसन पेट पर दबाव डालकर आंतों को उत्तेजित करता है, गैस निकालता है और कब्ज दूर करता है। रीढ़ की लचक बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया तेज होती है।
-
- मंडूकासन: पेट साफ नहीं होने और कब्ज की समस्या पर राहत देने के लिए यह आसन भी फायदेमंद हो सकता है।यह बैठकर घुटनों को मोड़कर पेट पर दबाव डालने वाला आसन है। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, पाचन अग्नि बढ़ाता है और कब्ज, एसिडिटी में राहत देता है। नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
-
- पश्चिमोत्तानासन: इस योगाभ्यास को आप नियमित रूप से कर सकते है। जो कब्ज को दूर कर आपके पेट की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।यह भी बैठकर आगे झुककर पैरों को छूने वाला आसन है। पीठ और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, आंतों पर दबाव डालकर कब्ज दूर करता है। पाचन तंत्र सुचारू होता है और कमर दर्द में भी फायदा मिलता है।
-
- वक्रासन:- यह आसन रीढ़ और पेट को ट्विस्ट करता है, आंतों की मालिश से गैस और कब्ज दूर होता है। पाचन बेहतर होता है और शरीर में लचीलापन आता है।
-
- पवनमुक्तासन: इस आसन में पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती से लगाया जाता है। इससे पेट में फंसी गैस निकालती है, पाचन सुधारता है और कब्ज में तुरंत राहत देता है। रोज करने से पेट हल्का और आरामदायक रहता है।
-
- भस्त्रिका: इस योग को आप नियमित जीवनशैली में शामिल कर सकते है। यह तेज सांस अंदर-बाहर करने वाला प्राणायाम है। इसके अभ्यास से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, पाचन अग्नि तेज होती है और कब्ज-गैस दूर होती है। साथ ही यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है और पेट संबंधी समस्याओं में बहुत प्रभावी है।आईएएनएस के अनुसार
These 9 yoga poses will relieve everything from constipation to stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 23, 2026 | 07:08 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
पहले पद, अब गाड़ियां…अधिकारियों की ‘क्लास’ और बहुमत की ‘धौंस’! नागपुर मनपा में सभापति की बड़ी मांग
Mar 11, 2026 | 01:10 PMNo Smoking Day: क्यों सुबह उठते ही आती है तेज खांसी? हल्के में न लें फेफड़े खराब होने के ये लक्षण!
Mar 11, 2026 | 01:10 PMयुद्ध का असर: इंटरनेशनल संघर्ष से नासिक के अंगूर निर्यात पर संकट, कंटेनर पोर्ट से लौटे
Mar 11, 2026 | 01:07 PMठाणे स्टेशन स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला TC ने मांगा टिकट, तो 18 साल की लड़की ने कर दी बेरहमी से पिटाई
Mar 11, 2026 | 01:06 PMअनुराग डोभाल पर फूटा भाई का गुस्सा, लगाए गए आरोपों पर किया पर्दाफाश! बोले- अगर दोषी हूं तो..
Mar 11, 2026 | 01:06 PMऐसी नौकरियां जो AI कभी नहीं छीन सकता, रिसर्च में हुआ खुलासा, यहां देखें लिस्ट
Mar 11, 2026 | 01:02 PMRTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति
Mar 11, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM













