नागपुर मेट्रो के 7 साल बेमिसाल! 12 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने रचा इतिहास, अब फेज-2 की बारी

Nagpur Metro 7 Years: नागपुर मेट्रो के 7 साल बेमिसाल! 12.4 करोड़ यात्रियों ने किया सफर। 2,500 से शुरू होकर 1.20 लाख दैनिक यात्रियों तक पहुँचा आंकड़ा। जानें महा मेट्रो की सफलता की पूरी कहानी।
Nagpur Metro celebrates 7 years of service. Over 12.4 crore passengers traveled since 2019. Check highlights of daily ridership, Phase-II expansion, and digital ticketing.
नागपुर महा मेट्रो (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur Metro Passenger Statistics: महा मेट्रो नागपुर ने अपनी यात्री सेवा के 7 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 10 मार्च 2019 को शुरू हुई यह सेवा आज नागपुर की जीवन रेखा बन चुकी है। इन 7 वर्षों में मेट्रो ने न केवल शहर की रफ्तार बदली है बल्कि टिकाऊ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

प्रगति के मुख्य आंकड़े

कुल यात्री - (7 वर्षों में) 12.4 करोड़ दैनिक यात्री संख्या (शुरुआत में) - 2500 दैनिक यात्री संख्या (वर्तमान में) - 1.20 लाख से अधिक दैनिक फेरे (शुरुआत में) - 12 फेरे दैनिक फेरे (वर्तमान में) - 356 फेरे डिजिटल टिकटिंग का उपयोग - 3% से बढ़कर 55% हुआ

विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव

  • 21 अगस्त 2014 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परियोजना का भूमिपूजन।
  • 18 फरवरी 2015 : नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना।
  • 23 जनवरी 2017 : पुनर्गठन के बाद 'महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (महा मेट्रो) अस्तित्व में आया।
  • 30 सितंबर 2017 : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई।
  • मार्च 2019 : खापरी से सीताबर्डी मार्ग पर पहली कमर्शियल सेवा की शुरुआत।

डिजिटल इंडिया की ओर कदम- ‘महा कार्ड’

  • संपर्क रहित यात्रा को बढ़ावा देने के लिए ‘महा कार्ड’ लॉन्च किया गया।
  • अब तक 1.3 लाख से अधिक महा कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
  • मेट्रो ने अपना ‘कॉमन सिटी मोबिलिटी एप’ भी शुरू किया है जहां यात्री मेट्रो और सिटी बस दोनों की जानकारी और टिकट एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।

‘लास्ट माइल’ कनेक्टिविटी पर जोर

  • फीडर बसें : नागपुर महानगरपालिका के साथ मिलकर 11 नये फीडर मार्ग शुरू किए गए।
  • ई-रिक्शा : 26 स्टेशनों पर शेयरिंग ऑटो और 60 ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं।
  • विशेष सेवा : क्रिकेट मैच या त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फेरों की संख्या बढ़ाई जाती है।
  • भविष्य की राह : फेज-II

7 साल की सफलता के बाद महा मेट्रो ने अब फेज-II का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके पूरा होने के बाद नागपुर जिले के ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों तक मेट्रो की पहुंच होगी जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com