In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Health »
- These 9 Yoga Poses Will Relieve Everything From Constipation To Stress
रोजाना दैनिक जीवन में शामिल करें ये 9 योगासन, कब्ज की समस्या से लेकर तनाव की समस्या में मिलेगा छुटकारा
Yoga For Constipation: पेट की साफ होने की समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 23, 2026 | 07:08 AM

9 योगासन (सौ.सोशल मीडिया)
-
- Yoga For Constipation: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत का सही तरह से ख्याल नहीं रख पाते है जहां पर अनियमित खानपान की वजह से पेट साफ नहीं रह पाता है और कब्ज की समस्या बनी रहती है। इन समस्या को सही करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही 9 योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से स्थायी छुटकारा मिलता है।
-
- अग्निसार: योगासन में से एक इस योग क्रिया को आप आसानी से कर सकते है। जिसमें सांस बाहर छोड़कर पेट को अंदर-बाहर तेजी से हिलाया जाता है। इससे पेट के अंगों की गहरी मालिश होती है। पाचन अग्नि तेज होती है और पुराने कब्ज में बहुत राहत मिलती है। नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और भूख संतुलित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-
- कपालभाति: पेट साफ नहीं हो पाता है और कब्ज रहता है इसके लिए यह योगाभ्यास आप रोजाना करें आपको फायदा मिलेगा।यह तेज सांस छोड़ने वाली प्राणायाम क्रिया है जिसमें पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। कपालभाति पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, आंतों की गति बढ़ाती है और गैस कब्ज दूर करती है। रोज 3-5 मिनट करने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
HPV Vaccine: कैंसर से सुरक्षा या पीरियड्स में गड़बड़ी? HPV वैक्सीन लगवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें
टेंशन खत्म! अब मोबाइल पर ही मिल जाएगी डॉक्टर जैसी सलाह, Amazon ने लॉन्च किया नया Health AI
खाना खाने के बाद चाय पीने वाले जरूर पढ़ें! जानें कैसे ये आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान
वजन घटाने के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? जानें क्यों खतरनाक है इंटरमिटेंट फास्टिंग
-
- सूर्य नमस्कार: आप योगासन में से इस संपूर्ण शरीर की मजबूती देने वाले योगासन को कर सकते है। इस सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास नियमित करने से शरीर सही रहता है।पेट पर खास फोकस से पाचन सुधरता है, आंतों की मालिश होती है और कब्ज में आराम मिलता है। रोज 5-10 राउंड करने से शरीर फिट रहता है और पेट हल्का महसूस होता है।
-
- पादहस्तासन: यह योगाभ्यास भी आप नियमित रूप से कर सकते है। इसमें खड़े होकर आगे झुककर हाथ पैरों तक ले जाते हैं। यह आसन पेट पर दबाव डालकर आंतों को उत्तेजित करता है, गैस निकालता है और कब्ज दूर करता है। रीढ़ की लचक बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया तेज होती है।
-
- मंडूकासन: पेट साफ नहीं होने और कब्ज की समस्या पर राहत देने के लिए यह आसन भी फायदेमंद हो सकता है।यह बैठकर घुटनों को मोड़कर पेट पर दबाव डालने वाला आसन है। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, पाचन अग्नि बढ़ाता है और कब्ज, एसिडिटी में राहत देता है। नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
-
- पश्चिमोत्तानासन: इस योगाभ्यास को आप नियमित रूप से कर सकते है। जो कब्ज को दूर कर आपके पेट की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।यह भी बैठकर आगे झुककर पैरों को छूने वाला आसन है। पीठ और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, आंतों पर दबाव डालकर कब्ज दूर करता है। पाचन तंत्र सुचारू होता है और कमर दर्द में भी फायदा मिलता है।
-
- वक्रासन:- यह आसन रीढ़ और पेट को ट्विस्ट करता है, आंतों की मालिश से गैस और कब्ज दूर होता है। पाचन बेहतर होता है और शरीर में लचीलापन आता है।
-
- पवनमुक्तासन: इस आसन में पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती से लगाया जाता है। इससे पेट में फंसी गैस निकालती है, पाचन सुधारता है और कब्ज में तुरंत राहत देता है। रोज करने से पेट हल्का और आरामदायक रहता है।
-
- भस्त्रिका: इस योग को आप नियमित जीवनशैली में शामिल कर सकते है। यह तेज सांस अंदर-बाहर करने वाला प्राणायाम है। इसके अभ्यास से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, पाचन अग्नि तेज होती है और कब्ज-गैस दूर होती है। साथ ही यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है और पेट संबंधी समस्याओं में बहुत प्रभावी है।आईएएनएस के अनुसार
These 9 yoga poses will relieve everything from constipation to stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 23, 2026 | 07:08 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
पेंच टाइगर रिजर्व में ‘म्यूजिक फेस्टिवल’ पर हाई कोर्ट का हंटर! केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
Mar 11, 2026 | 11:41 AMहिटमैन से हत्या के पहले पत्नी को 3 बार जहर दे चुका था पति, बुलढाणा शिक्षिका मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
Mar 11, 2026 | 11:38 AM40 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को किया गिरफ्तार
Mar 11, 2026 | 11:34 AMठाणे में खत्म होगी पानी की किल्लत! कालु बांध परियोजना को मिली रफ्तार, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए बड़े निर्देश
Mar 11, 2026 | 11:33 AMनागपुर मेट्रो के 7 साल बेमिसाल! 12 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने रचा इतिहास, अब फेज-2 की बारी
Mar 11, 2026 | 11:30 AMकम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार
Mar 11, 2026 | 11:28 AMटेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
Mar 11, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














