पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO

Petrol-Diesel Shortage: विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और सुरक्षा से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

Petrol Diesel Shortage Rumors: विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Vidarbha Petroleum Dealers Association) के पदाधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और सुरक्षा से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एसोसिएशन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की स्थिति के बावजूद भारत सरकार और तेल कंपनियों के पास 21 से 30 दिनों का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है। इसलिए जनता को घबराने (पैनिक होने) या पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। विशेषज्ञों ने डिजिटल पेमेंट के दौरान होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों को क्यूआर कोड स्कैन करते समय नाम की पुष्टि करने और हमेशा प्रिंटेड बिल लेने की सलाह दी है। इसके अलावा, पंपों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से आग लगने के खतरों और पेट्रोल की जगह डीजल (या इसके विपरीत) डलने जैसी मानवीय गलतियों से बचने के लिए ग्राहकों को वाहन से उतरकर निगरानी करने को कहा गया है। विदर्भ क्षेत्र में पेट्रोलियम उद्योग की स्थिति फिलहाल स्थिर है और आने वाले समय में ई-20 पेट्रोल व ईवी जैसे नए विकल्पों की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com