कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो

LPG Crisis: देश के बड़े शहरों मुंबई और बेंगलुरु में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की अचानक कमी से होटल और रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है। आलम ये ही कि कई रेस्तरां अब बंद होने की कगार पर हैं।

Commercial LPG Crisis: देश के बड़े शहरों मुंबई और बेंगलुरु में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की अचानक कमी से होटल और रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है। उद्योग से जुड़े संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में कई खाने-पीने के प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आ सकती है। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गैस की कमी का असर पहले ही दोनों शहरों के कई होटल और रेस्टॉरेंट पर दिखने लगा है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए हैं, जिसकी वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

संगठनों ने सरकार से की तुरंत हस्तक्षेप की मांग

इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने कहा कि कमर्शियल गैस की कमी तेजी से बढ़ रही है और अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो यह पूरे सेक्टर के लिए गंभीर संकट बन सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई तो मुंबई के सभी रेस्टॉरेंट अगले दो दिनों के भीतर बंद हो सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। विजय शेट्टी के मुताबिक, फिलहाल करीब 10 से 20 प्रतिशत रेस्टॉरेंट गैस की कमी से प्रभावित हैं। हालांकि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो अगले दिन यह आंकड़ा 60 प्रतिशत और उसके अगले दिन 100 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे होटल-रेस्टॉरेंट उद्योग पर बड़ा असर पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com