Jolly LLB 3 से बागी 4 तक आधा दर्जन हिंदी फिल्में सितंबर में होंगी रिलीज, यहां देखें लिस्ट

Box Office Clash In September: जॉली एलएलबी 3, बागी 4, द बंगाल फाइल्स, एक चतुर नार, लव इन वियतनाम और निशानची जैसी फ़िल्में सितंबर में सिनेमा घरों पर दस्तक देने वाली है।
Jolly LLB to Baaghi 4 incliding The Bangal Files 6 Films to be released in The Month of September
द बंगाल फाइल्स से एक चतुर नार तक 6 फिल्में सितम्बर में होंगी रिलीज, ये रही लिस्ट
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Films To Be Released In September: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 से लेकर टाइगर श्रॉफ की बागी 4 तक करीब आधा दर्जन हिंदी फिल्में सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। 5 सितंबर, 12 सितंबर और 19 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो-दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को भी मिलेगी। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में किन तारीखों पर यह फिल्में रिलीज होने वाली है। 

बॉक्स ऑफिस पर सितंबर के महीने में 6 हिंदी फिल्में रिलीज होगी। सितंबर के महीने में ये 6 फिल्में 5 सितंबर, 12 दिसंबर और 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। तीनों ही तारीख पर दो-दो फिल्में रिलीज होगी। मतलब बॉक्स ऑफिस पर 5, 12 और 19 सितंबर को फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। 

सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्में

1) द बंगाल फाइल्स (5 सितंबर) 2) बागी 4 (5 सितंबर) 3) एक चतुर नार (12 सितंबर) 4) लव इन वियतनाम (12 सितंबर) 5) जॉली एलएलबी 3 (19 सितंबर) 6) निशान अच्छी (19 सितंबर)

द बंगाल फाइल्स vs बागी 4

बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से होने वाला है।  देखना यह होगा कि इस टकराव का किसे फायदा और किसी नुकसान होता है?

एक चतुर नार vs लव इन वियतनाम

12 सितंबर को दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की एक चतुर नार और अवनीत कौर की लव इन वियतनाम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होगी। 

जॉली एलएलबी 3 vs निशानची 

इसके अलावा 19 सितंबर को भी बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में टकराने वाली है। अनुराग कश्यप की निशानची और अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली है। 6 फिल्म में सभी बड़ी फिल्में हैं। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इस पर दर्शकों की निगाह बनी रहेगी। इनके अलावा ओटीटी भी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं मनोज बाजपेयी की इन्स्पेक्टर झेंडे की  हो रही है। StartFragment

रीजनल फ़िल्में जो सितम्बर में होंगी रिलीज

1) घाटी: एक तलुगु सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर थ्रिलर फिल्म, जिसमें अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु हैं, 4 सितंबर को रिलीज होगी। 2) केडी: द डेविल: एक कन्नड़ फिल्म, जिसमें ध्रुव सरजा हैं। 3) नानखटाई: एक गुजराती फिल्म, जो तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी की कहानी है, 5 सितंबर को रिलीज होगी।

EndFragment