TV TRP List: बिग बॉस 19 की पिट गई भद्द, टीवी टीआरपी की रेस में अनुपमा से हार गई तुलसी

Bigg Boss 19 TRP: 33वें हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट आ गई है। लिस्ट में बिग बॉस का नाम तक नहीं है। टीआरपी की रेस में तुलसी अनुपमा से पीछे रह गई है। आइए जानते हैं रेस में कौन कहां है?
TV TRP List: बिग बॉस 19 की पिट गई भद्द, टीवी टीआरपी की रेस में अनुपमा से हार गई तुलसी
टीवी टीआरपी लिस्ट में नहीं है बिग बॉस का नामोनिशान, रेस में तुलसी अब भी अनुपमा से पीछे
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

TV TRP: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की चर्चा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से हो रही है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि टीवी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 और टॉप 10 की बात ही छोड़ दो लिस्ट में इसका नाम तक नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा ने नंबर वन की पोजीशन हासिल की है। दूसरे नंबर पर यह रिश्ता क्या कहलाता है और तीसरे नंबर पर है क्योंकि सास भी कभी बहू थी है। टीवी टीआरपी की यह लिस्ट 33वें हफ्ते की है। सलमान खान और स्मृति ईरानी के शो को टीवी पर बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, ऐसे में आने वाले वक्त में इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 

टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल कहा जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 5 में अपनी पोजीशन बनाने में कामयाब रहा है। यह टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा, तो वहीं पांचवें स्थान पर टीवी सीरियल तुम से तुम तक ने अपनी जगह बनाई। 

टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 19 का नाम तक नहीं 

टॉप 5 शोज के अलावा आगे के क्रम में टीवी सीरियल उड़ने की आशा की मौजूदगी दर्ज हुई है। इसके अलावा दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी अगले पायदान पर है। चौंकाने वाली बात यह है कि टॉप फाइव और टॉप टेन ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में बिग बॉस 19 का नाम ही नहीं है। कहा यह जा रहा है कि इस बार टीवी से ज्यादा बिग बॉस 19 को लोग ओटीटी पर देख रहे हैं, इस वजह से टीवी की टीआरपी लिस्ट में इसको जगह नहीं मिली है। 

आने वाले वक्त में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद 

आने वाले वक्त में क्या टीवी की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 19 को जगह मिलेगी? यह सवाल अब भी दर्शकों के मन में बना हुआ है। वहीं स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को लेकर भी चर्चा तेजी से हो रही है, लोगों का यह मानना है कि इस शो को शुरू हुई अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले वक्त में यह अनुपमा को कड़ी टक्कर देकर टीवी टीआरपी की लिस्ट में पहले पोजीशन पर पहुंच सकता है।  

EndFragment