PM मोदी को देना था जवाब...उससे पहले ही स्थगित हो गई लोकसभा, संसद में जारी 'किताब' पर कोहराम

Lok Sabha Ruckus: संसद के बजट सत्र मे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर आज यानी बुधवार को पीएम मोदी जवाब देने वाले थे, लेकिन वह सदन को संबोधित नही कर सके।
lok sabha adjourned ahead of pm modi reply book row creates chaos
लोकसभा में पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र मे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर आज यानी बुधवार को पीएम मोदी जवाब देने वाले थे, लेकिन वह सदन को संबोधित नही कर सके। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही लगातार तीन बार के स्थगन के बाद शाम पांच बजे गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो पीएम मोदी को भी भाषण से वंचित रहना पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को भी इस मुद्दे पर सदन में जमकर बवाल हो सकता है। यही वजह है कि अब तक यह साफ नहीं पाया है कि गुरुवार को पीएम मोदी लोकसभा को संबोधित करेंगे या नहीं।

तख्तियां लेकर वेल में आए विपक्षी सांसद

बुधवार को पहले भी दिन में तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित हो चुकी थी। तीन बजे के स्थगन के बाद शाम पांच बजे जब फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर वेल में आ गए और जोरदार हंगामा करने लगे। हंगामे को देखते हुए पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

लोकसभा में तीन दिन से जारी है हंगामा

लोकसभा में पिछले तीन दिनों से लगातार हंगामा जारी है। हंगामे की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुई। लोकसभा में जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डोकलाम मुद्दे पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के एक संस्मरण का उल्लेख करना चाहा। इस पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और अप्रकाशित किताब का उल्लेख करने से रोक दिया।

राहुल अड़े तो विपक्षी सांसदों ने किय सपोर्ट

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से भी नियमों का हवाला देते हुए यही निर्देश दिए गए। जिसके चलते पिछले तीन दिनों से सदन में गतिरोध बना हुआ है। इसके इतर राहुल गांधी उसी बात पर अड़े हुए हैं। अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी कल राहुल का समर्थन करते हुए सदन में चर्चा में भाग लेने से परहेज किया।

निशिकांत ने किताब दिखाकर किया पलटवार

लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सदन में एक किताब दिखाई। जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान विपक्षी सदस्यों ने आज भी आसन पर कागज के टुकड़े फेंके। जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित करने की घोषणा हुई जिसे बाद में कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com