-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhanshree Verma Divorce Debate Aaahana Kumra Rise And Fall
Rise and Fall में धनश्री वर्मा-आहना कुमरा की हुई बहसबाजी, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में धनश्री वर्मा और आहना कुमरा में जबरदस्त बहसबाजी हुई। उन्होंने उनपर विक्टिम कार्ड खेलने और हर मौके पर अपने तलाक का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।

Dhanshree verma Aaahana kumra Argument: मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, क्रिकेटर से अलग होने के बाद उन्होंने खुलकर बताया था कि उन्हें समाज और इंडस्ट्री में जज किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच इन दिनों धनश्री ‘राइज एंड फॉल’ नामक रियलिटी शो में नजर आ रही हैं, जहां हाल ही के एपिसोड में उन्होंने अभिनेत्री आहना कुमरा के साथ बहसबाजी करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं।
शो में धनश्री ने स्पष्ट किया कि तलाक के बाद जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ खड़ी थी, इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “मैं आज इस मंच पर खड़ी हूं, मेरे खिलाफ जितनी भी बातें हुईं, फिर भी मुझे फिल्मों और काम के ऑफर मिल रहे हैं। यह इसलिए नहीं कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ, बल्कि इसलिए कि मेरे पास टैलेंट है।”
आहना कुमरा ने धनश्री पर लगाया ये आरोप
हालांकि, अभिनेत्री आहना कुमरा ने इस बहस में विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया। आहना ने कहा, “हर बार थोड़े-थोड़े अंतराल पर धनश्री अपना तलाक मुद्दा उठाती रहती हैं। हमें उनकी कला और काम को सलाम करना चाहिए, न कि हर वक्त यह बात सुनी जाए। उन्हें अपनी कहानी को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
शो में कंटेस्टेंट्स को दो टीमों जैसे रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है। धनश्री वर्मा रूलर्स टीम की सदस्य हैं। बहस के दौरान धनश्री ने यह भी बताया कि वर्कर्स टीम के सदस्य अर्जुन बिजलानी से डरते हैं, लेकिन आहना ने इसका कारण बताया कि अर्जुन सीनियर होने की वजह से दबदबा रखते हैं। इस बात पर धनश्री ने कड़ा विरोध जताया।
ये भी पढ़ें- वरुण तेज के घर गूंजी किलकारी, एक्टर ने किया बेटे का किया वेलकम, सामने आई प्यारी तस्वीरें
‘पर्सनल लाइफ का जिक्र नहीं करना चाहती’
बाद में, आहना ने आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित से कहा, “वह बार-बार तलाक के बारे में क्यों बात करती रहती हैं? उन्हें इस विक्टिम कार्ड से दूर रहना चाहिए। हम यहां खेल खेलने आए हैं, व्यक्तिगत दुःख की कहानी नहीं।” धनश्री वर्मा की यह बहस दर्शकों के बीच खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच, उनका कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से जगह बनाई है और वो किसी भी तरह के पर्सनल मुद्दे का बहाना नहीं बनाना चाहतीं।
Dhanshree verma divorce debate aaahana kumra rise and fall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
Jun 21, 2026 | 10:34 AMडोंबिवली में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, राज ठाकरे पर टिप्पणी के बाद मनसे कार्यकर्ता आक्रामक
Jun 21, 2026 | 10:34 AMयोग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम
Jun 21, 2026 | 10:30 AMफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
Jun 21, 2026 | 10:25 AMचुनावी गणित में बांटने का फॉर्मूला फेल! नागपुर में SC उप-वर्गीकरण के खिलाफ 25 हजार लोगों का शक्ति प्रदर्शन
Jun 21, 2026 | 10:20 AMयोग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों बधाई
Jun 21, 2026 | 10:19 AMयोग के रंग में रंगा अमेरिका! न्यूयॉर्क से टेक्सास तक दिखा भव्य नजारा, कई शहरों में हुआ आयोजन
Jun 21, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














