जीशान कादरी ने तान्या मित्तल को दी कड़ी सलाह, रो-रोकर हुईं भावुक, सामने आया प्रोमो

Bigg Boss 19: इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल अलग गेम खेलती नजर आ रही हैं। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में उनकी जीशान कादरी से बहस हो जाती है। जिसकी वजह से रोने लगती हैं।
bigg boss 19 (1)
तान्या मित्तल, जीशान कादरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tanya Mittal Emotional Drama: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ इन दिनों कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रोजाना प्रसारित हो रहा है। शो के होस्ट सलमान खान की खास उपस्थिति के बीच कंटेस्टेंट्स के बीच कई तरह के रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में जारी किए गए एक प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें कंटेस्टेंट जीशान कादरी और तान्या मित्तल के बीच तीखी नोकझोंक और भावुक पल देखने को मिले।

दरअसल, लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि जीशान कादरी तान्या मित्तल को उनके अब तक के खेल का ईमानदार रिव्यू दे रहे हैं। उन्होंने तान्या से कहा कि उन्हें अपने लिए खड़ा होना सीखना चाहिए और खुद की लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। जीशान ने तान्या को यह भी चुनौती दी कि वह बार-बार पलटी नहीं मारे। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि तान्या ने कुनिका के साथ हुई बहस के एक महत्वपूर्ण हिस्से को क्यों नहीं बताया। जीशान ने कहा कि उन्हें यह पूरी कहानी बसीर से सुनने को मिली थी, लेकिन तान्या ने उनसे अहम जानकारी छुपाई।

जीशान कादरी और तान्या मित्तल के बीच हुई तीखी नोकझोंक

तान्या मित्तल ने जीशान की आलोचना का मजाक उड़ाते हुए उन्हें पलटीबाज कह दिया। लेकिन यह प्रतिक्रिया जीशान को पसंद नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि तान्या बात-बात पर पलटी मारती हैं और दूसरों को ही ‘फ्लिपर’ कहती रहती हैं। इस बात से नाराज होकर जीशान ने नीलम से भी यह बात शेयर की कि तान्या ने पूरी घटना को सही ढंग से नहीं बताया।

वीडियो में फूट-फूटकर रोती आईं नजर

वीडियो में तान्या फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं और कहती हैं, “मुझे इस तरह के लोगों के साथ रहना पहले कभी नहीं पड़ा।” इस बीच, जीशान की सलाह देने की भूमिका तान्या के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गई है। जीशान लगातार तान्या को सही दिशा में मार्गदर्शन देने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि तान्या अपने अनुभव से सीखने की कोशिश कर रही हैं। ‘बिग बॉस 19’ का यह नया प्रोमो दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। शो के फैंस इसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)