Bigg Boss 19: सामने आ गई तान्या मित्तल की हवेली, यूजर्स बोले- खोदा पहाड़ निकली चुहिया

Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में अपने घर को लेकर बड़े-बड़े दावे किए बताया कि उनका घर किसी हवेली से कम नहीं है लेकिन अब उनके घर की तस्वीर सामने आ गई है।
Bigg Boss 19: सामने आ गई तान्या मित्तल की हवेली, यूजर्स बोले- खोदा पहाड़ निकली चुहिया
तान्या मित्तल की खुल गई पोल, बिग बॉस 19 में किए दावे निकले सफेद झूठ, तमतमाए यूजर्स
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Tanya Mittal House Video: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अपने घर को लेकर जो शेखी बघारी थी अब तान्या मित्तल की पोल खुल गई है, उनका घर हवेली की तरह नहीं है वह एक साधारण मिडिल क्लास परिवार के घर की तरह है, इसके बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर तान्या मित्तल की बातों को लेकर अपना माथा पीट रहे और उनके बारे में कहा जा रहा है, खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

तान्या मित्तल ने बातों बातों में बताया था कि उनके घर किसी हवेली की तरह है, नौकर-चाकरों की लाइन लगी रहती है। घर के बाहर बेहिसाब गाड़ियां खड़ी होती है, उनके घर के किचन में लिफ्ट लगी हुई है, एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए भी लिफ्ट लगी हुई है, उनके घर का एक फ्लोर पूरा उनके कपड़ों से भरा पड़ा है, लेकिन तान्या मित्तल की यह सभी बातें हवा हवाई साबित होते हुए नजर आई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उनका साधारण सा घर नजर आ रहा है।

स्पिरिचुअल इनफ्लुएंसर कर रही हैं शराब की बात

इतना ही नहीं तान्या मित्तल खुद को स्पिरिचुअल इनफ्लुएंसर बताती है, लेकिन वह नशे में धुत होकर नाच रही है ऐसा भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल की असलियत के जो वीडियो वायरल हुए हैं उस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में कुनिका और नीलम से बात करते हुए नजर आ रही है तीनों बेडरूम एरिया में शराब के बारे में बात करते हैं। यह भी बात बात की जाती है कि सबसे स्ट्रांग ड्रिंक कौन सा होता है? किसे पीकर ज्यादा मजा आता है।

तान्या मित्तल की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत

Bigg Boss 19 में की गई इन सभी बातों को लेकर तान्या मित्तल की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है। यह नए-नए अमीर बने हैं, पैसे की गर्मी हजम नहीं हो रही, दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे यह तो बहुत संस्कारी बनती थी यह तो नशेबाज निकली। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिग बॉस के घर में इन्होंने शेखी तो खूब बघारी लेकिन पता चल गया, खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

EndFragment