अकोला में विशाल मोर्चा, नवनाथ महाराज की मूर्ति की अवमानना पर उबाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Akola News: शेगांव के हिंगणा वैजनाथ में मूर्ति अवमानना के विरोध में अकोला में विशाल मोर्चा निकाला गया। सकल हिंदू समाज ने जिलाधिकारी को निवेदन सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है।
Akola: Anger erupts against the desecration of the statue of Navnath Maharaj; the entire Hindu community takes out a massive protest.
सकल हिंदू समाज ने निकाला विशाल मोर्चा की तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
Published on
Updated on

Akola Protest News: शेगांव तहसील के हिंगणा वैजनाथ में नवनाथ महाराज की मूर्ति की अवमानना किए जाने की घटना ने अकोला में तीव्र प्रतिक्रिया उत्पन्न की। इस घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज और युवा नाथ संगठन के नेतृत्व में विशाल मोर्चा निकाला गया, जो जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। मोर्चे में महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

किसी भी अनुचित घटना को रोकने के लिए कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। सनातन हिंदू धर्म, नाथ संप्रदाय और वारकरी संप्रदाय की आराध्य देवता नवनाथ महाराज की मूर्ति की अज्ञात समाजकंटकों ने विटंबना की थी। इस संतापजनक घटना का विभिन्न ठिकानों पर तीव्र विरोध हुआ।

पुराना शहर के राजेश्वर मंदिर से मोर्चा निकला और जय हिंद चौक, महाराणा प्रताप चौक, गांधी रोड, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। मोर्चे में महिला-पुरुषों ने हाथों में भगवे झंडे और निषेध के फलक थामे हुए थे। मोर्चे में सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, पार्षद, सामाजिक संगठन, वारकरी संप्रदाय और नाथ संप्रदाय के कार्यकर्ता शामिल हुए। मोर्चे के दौरान विधानसभा के मुख्य प्रतोद विधायक रणधीर सावरकर, विधायक वसंत खंडेलवाल तथा जिलाधिकारी वर्षा मीणा को निवेदन सौंपा गया।

लोगों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

मोर्चे में सहभागी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि धार्मिक द्वेष फैलाने वाले राष्ट्रविरोधी विचारधारा के लोगों और इस अविवेकी कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को तुरंत खोजकर कठोर कार्रवाई की जाए, गोरक्षनाथ महाराज की प्रतिमा वाहन पर विराजमान कर निषेध व्यक्त किया गया। सकल हिंदू समाज और युवा नाथ संगठन के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए इस मोर्चे ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार उपस्थिति दर्ज की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com