- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Pandharpur Fertilizer Shop Fire Manjarsumba Ghat Burning Car Incident
पंढरपुर में फर्टिलाइजर की दुकान में भीषण आग, तो धुले-सोलापुर हाईवे पर मांजरसुंबा घाट में ‘द बर्निंग कार’
- Written By: आंचल लोखंडे
Pandharpur Fire Incident: पंढरपुर में फर्टिलाइजर की दुकान में भीषण आग से केमिकल बदबू फैली, वहीं बीड के मंजरसुंबा घाट में जलती कार से दहशत मची, पुलिस की सतर्कता से चार लोगों की जान बची।

Beed Manjarsumba ghat accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dhule Solapur Highway Burning Car News: पंढरपुर शहर के वर्दाली इलाके में, पंढरपुर अर्बन बैंक के बगल स्थित एक फर्टिलाइजर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये मूल्य का केमिकल फर्टिलाइजर जलकर खाक हो गया। घटना को हुए एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
पंढरपुर नगर पालिका के फायर डिपार्टमेंट की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। केमिकल फर्टिलाइजर जलने से इलाके में तेज और जहरीली बदबू फैल गई है, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। मेयर प्रणिता भालके ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर नियंत्रण कक्ष (स्टेशन) स्थापित करने के निर्देश दिए। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
धुले-सोलापुर हाईवे पर मंजरसुंबा घाट में जलती कार से दहशत
दुसरी एक घटना में बीड जिले से गुजरने वाले धुले-सोलापुर नेशनल हाईवे पर मांजरसुंबा घाट में देर रात एक चलती फोर-व्हीलर में अचानक आग लग गई। इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि यह कार बीड से धाराशिव की ओर जा रही थी। गाड़ी में माता-पिता और उनके दो बच्चे सवार थे। आग लगते ही IRB रेस्क्यू टीम ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
रील स्टार रोहिणी पराध्ये ने क्यों की आत्महत्या? मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को तलाश रही सोलापुर पुलिस
बीड में सांसद श्रीकांत शिंदे के दौरे में बड़ा हादसा; मदद की गुहार लगाने आए बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत
सोलापुर की मशहूर रील स्टार रोहिणी ने होटल में लगाई फांसी; सफलता के शिखर पर पहुंचकर क्यों चुना मौत का रास्ता?
बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
पुलिस की सतर्कता से एक ही परिवार के चार लोगों की जान बची
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बीड फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने के कारण पुलिस ने स्थानीय पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
ये भी पढ़े: क्लस्टर डेवलपमेंट से अमृत योजना तक, जानें ठाणे से कल्याण तक नवनिर्वाचित महापौरों का क्या है एक्शन प्लान
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ट्रैफिक ब्रांच के एएसआई तात्यासाहेब बांगर, पुलिस कांस्टेबल दयानंद कांबले और कांस्टेबल बस्थेवाड़ ने अहम भूमिका निभाई।
Pandharpur fertilizer shop fire manjarsumba ghat burning car incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
May 30, 2026 | 08:11 AMIran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
May 30, 2026 | 08:09 AM30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
May 30, 2026 | 08:05 AMनासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
May 30, 2026 | 08:04 AMराकां में बढ़ी अंदरूनी खींचतान? पार्थ पवार-छगन भुजबल विवाद की चर्चाओं से सियासी हलचल
May 30, 2026 | 07:51 AMIPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
May 30, 2026 | 07:49 AMअमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
May 30, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














