-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rohit Shetty House Firing Producers Guild Reaction
फिल्म इंडस्ट्री में चिंता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड की कड़ी प्रतिक्रिया
- Written By: सोनाली झा
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गिल्ड ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। गिल्ड ने इस हमले को बेहद चिंताजनक बताया है और मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित और परेशान है। गिल्ड के मुताबिक, रोहित शेट्टी सिर्फ एक सफल निर्देशक ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित और प्रभावशाली सदस्य भी हैं। उनके घर को निशाना बनाना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी की तरह है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कही ये बात
गिल्ड ने अपने बयान में मुंबई की उस पहचान का जिक्र किया, जिस पर दशकों से देश गर्व करता आया है। बयान में कहा गया कि मुंबई को हमेशा से एक सुरक्षित और भरोसेमंद शहर माना जाता रहा है, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ कलाकार, निर्माता और तकनीशियन भी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। यही वजह है कि मुंबई को देश की कंटेंट प्रोडक्शन कैपिटल कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
फिल्म इंडस्ट्री के लिए है मुंबई पहली पसंद
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने आगे कहा कि फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज की शूटिंग के लिए मुंबई पहली पसंद रही है, क्योंकि यहां एक सुरक्षित माहौल मिलता है। लेकिन इस तरह की हिंसक घटनाएं उस भरोसे को कमजोर करती हैं, जो सालों में बना है। गिल्ड का मानना है कि अगर ऐसी घटनाओं पर सख्ती से लगाम नहीं लगाई गई, तो इससे न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचेगा।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने की ये अपील
गिल्ड ने मुंबई पुलिस और राज्य सरकार से अपील की है कि इस मामले में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। गिल्ड ने यह भी कहा कि कानून का डर कायम रहना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुंबई में हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
Rohit shetty house firing producers guild reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Aug 09, 2026 | 10:09 AMBAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMचंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Aug 09, 2026 | 09:53 AMTyphoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Aug 09, 2026 | 09:49 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














