Anupamaa Spoiler: भाऊ के चंगुल से राही को बचाएगी अनुपमा, 'आदमखोर भेड़िया' बन लौटा गौतम

Anupama Twist: सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा प्रकाश भाऊ से भिड़कर राही को बचाने वाली है। वहीं, प्रार्थना का एक्स बॉयफ्रेंड गौतम पागलखाने से भागकर 'आदमखोर भेड़िया' बनकर लौटा है।
Anupamaa Spoiler: भाऊ के चंगुल से राही को बचाएगी अनुपमा, 'आदमखोर भेड़िया' बन लौटा गौतम
'अनुपमा' में आएगा बड़ा संकट: प्रार्थना का एक्स बॉयफ्रेंड गौतम पागलखाने से भागा, अनुपमा अब राही को बचाने में जुटी
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुपमा ने प्रकाश भाऊ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसे सबक सिखाने की कसम खाई है। अभी तक हमने देखा कि अनुपमा अपनी जान जोखिम में डालकर गिरिजा की जान बचाने में सफल रही है। अब कहानी में एक नया और खतरनाक मोड़ आने वाला है, क्योंकि प्रकाश को समझ आ चुका है कि अनुपमा इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं है।

प्रकाश भाऊ के खिलाफ सबूत जुटाने निकली राही, सीधे उसके चंगुल में फंस चुकी है। राही ने बहादुरी दिखाते हुए प्रकाश के खेमे में घुसपैठ की, लेकिन वह किडनैप हो गई। राही की किडनैपिंग की खबर अनुपमा को सदमे में डाल देगी। अपनी टीम के साथ अनुपमा जल्द ही प्रकाश पर धावा बोलने की तैयारी करेगी और अपनी जान पर खेलकर राही को बचाएगी। हालांकि, इस बचाव मिशन में अनुपमा को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

पागलखाने से भागा प्रार्थना का एक्स गौतम

राही के बचाव के बीच शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आ रहा है। प्रार्थना का एक्स बॉयफ्रेंड गौतम एक बार फिर एंट्री लेने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, गौतम पागलखाने से भाग निकलेगा। कोठारी और शाह परिवार को जल्द ही यह जानकारी मिलेगी कि गौतम मानसिक रूप से बीमार हो चुका है।

गौतम के पागल होने के पीछे वसुंधरा का हाथ?

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि गौतम को पागलखाने भेजने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि वसुंधरा का हाथ है। गौतम की वापसी से प्रार्थना की हालत खराब होने वाली है। हाल ही में शो में दिखाया गया था कि प्रार्थना की टक्कर गौतम से होती है और वह उसे देखकर चौंक जाती है। यह राज खुलना बाकी है कि वसुंधरा क्यों गौतम के पागल होने की जिम्मेदार है।

आदमखोर भेड़िए की एंट्री का रहस्य

शो में 'आदमखोर भेड़िए' की एंट्री की अफवाहें भी सामने आ रही हैं, और यह भेड़िया कोई और नहीं बल्कि गौतम ही निकलने वाला है। हालांकि, यह कोई वास्तविक भेड़िया नहीं होगा। दरअसल, जब प्रार्थना की मुलाकात गौतम से होती है, तो वह उसे 'आदमखोर भेड़िया' कहकर संबोधित करती है। गौतम इस दौरान प्रार्थना से अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगता हुआ नजर आएगा। गौतम की वापसी और उसका बदला हुआ रूप 'अनुपमा' की कहानी को एक नए स्तर के रोमांच पर ले जाने वाला है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com