Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर

Katrina Kaif Holi Celebrations: कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल संग होली मनाई। व्हाइट सूट में कैटरीना और रंगों में रंगे विक्की की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
katrina kaif vicky kaushal holi celebration photo
कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सनी कौशल और इसाबेल कैफ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Katrina Kaif Vicky Kaushal Holi Photo 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस साल होली का त्योहार अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने लाइक और कमेंट्स की बौछार कर दी। पोस्ट की गई तस्वीर में कैटरीना व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत और मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल उन्हें गले लगाए दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर होली के रंग साफ नजर आ रहे हैं। कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीर में विक्की के भाई सनी कौशल भी नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बच्चों वाली पिचकारी दिखाई दे रही है, जो तस्वीर को और भी क्यूट बना रही है। वहीं कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी इस फैमिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।

कैटरीना कैफ का कैप्शन

कैटरीना कैफ ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि होली की हार्दिक शुभकामनाएं। सादगी और पारिवारिक प्यार से भरी यह झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। कैटरीना के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसकी चमक उसकी खुशी को दिखा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान, कितने दिन बाद पोस्ट किया इसके चेहरे को देखने के लिए तरस गए थे, हैप्पी होली, मेरी आइडल मम्मा चमक रही है। कितना प्यारा चेहरा है।

फैंस का रिएक्शन

इतना ही नहीं कुछ लोग तो सनी कौशल की शादी के लिए भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बहन को ही देवरानी बनाऊंगी क्या मैम? दूसरे यूजर ने लिखा कि सनी कौशल और इसाबेल कैफ की जोड़ी अच्छी लगेगी। अन्य यूजर ने लिखा कि हे भगवान, कितने दिन बाद पोस्ट किया इसके चेहरे को देखने के लिए तरस गए थे, हैप्पी होली, मेरी आइडल मम्मा चमक रही है कितना प्यारा चेहरा है।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में

विक्की कौशल आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। कुछ लोग इसे पुरानी फिल्म संगम से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि भंसाली इस तुलना से इनकार कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com