'इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी...', केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला

AAP Sanjay Singh: संजय सिंह ने बीजेपी और मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने शराब घोटाले के खिलाफ सबूतों का दावा किया, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद अब वही लोग कह रहे हैं कि सबूत गायब हो गए।

Sanjay Singh Slams Modi-Shah: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली राहत के बाद आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी और मोदी सरकार दावा कर रही थी कि उनके पास घोटाले के सारे सबूत हैं, लेकिन जब कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला दिया, तो बीजेपी की हालत खराब हो गई। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे थे कि बहुत सारे सबूत हैं, लेकिन अब जब कोर्ट ने फैसले में कोई सबूत नहीं पाया, तो वही लोग कह रहे हैं कि सबूत गायब हो गए हैं। संजय सिंह ने मजाक करते हुए कहा कि बीजेपी के नेता अब "खिसियानी बिल्ली" की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चार साल में बीजेपी की सीबीआई और ईडी ने कोई ठोस सबूत नहीं इकट्ठा किया, जबकि दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं। वे प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा मांगने की बात भी कर रहे थे, यह आरोप लगाते हुए कि उनके ही शासन में ऐसा हो रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com