ना तुलसी ना अनुपमा, टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Top 10 TV Actors List: हर हफ्ते की टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। स्मृद्धि शुक्ला ने रुपाली गांगुली को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्मृति ईरानी टॉप 5 से बाहर हैं।
ना तुलसी ना अनुपमा, टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट
टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट में बड़ा उलटफेर: रुपाली गांगुली को पछाड़ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्मृद्धि शुक्ला बनीं नंबर 1
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

TV Actors Top 10 List: टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों की पॉपुलैरिटी अब बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर दे रही है। हर हफ्ते जारी होने वाली टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टीआरपी पर अपने सीरियल 'अनुपमा' से राज करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस बार नंबर 1 की गद्दी से खिसक गई हैं। उनकी जगह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस स्मृद्धि शुक्ला ने टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया है।

स्मृद्धि शुक्ला, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा का किरदार निभा रही हैं, अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से फैंस की चहेती बन गई हैं। उनके साथ इस शो में अरमान पोद्दार का रोल निभा रहे रोहित पुरोहित ने भी अपनी जगह मजबूत की है और वह लिस्ट में दूसरे स्थान पर आए हैं। इस सीरियल के लीड एक्टर्स ने अपनी पॉपुलैरिटी से रुपाली गांगुली को भी पछाड़ दिया है।

रुपाली गांगुली खिसकीं तीसरे स्थान पर

पिछले कई हफ्तों से टॉप पर रहने वाली रुपाली गांगुली की पॉपुलैरिटी में इस बार मामूली गिरावट आई है, और वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गई हैं। हालांकि, सीरियल 'अनुपमा' में उनकी भूमिका को फैंस अभी भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'बिग बॉस' से चर्चा में आईं सुंबुल तौकीर खान ने चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज नंबर 5 पर आए हैं।

टॉप 10 में 'बिग बॉस 19' का दबदबा

इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स का भी मजबूत दबदबा देखने को मिला है। अभिषेक बजाज (नंबर 5) के अलावा, गौरव खन्ना (नंबर 6) और अशनूर कौर (नंबर 7) ने भी अपनी जगह बनाई है। गौरव खन्ना को फैंस ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के रोल में खूब प्यार दिया था, जबकि अशनूर कौर 'बिग बॉस' में अपनी नई छवि से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। बसीर अली भी नौवें स्थान पर आकर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

स्मृति ईरानी का टॉप 5 से बाहर होना

सबसे बड़ा उलटफेर दिग्गज अभिनेत्री स्मृति ईरानी के साथ हुआ है। सालों बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाली स्मृति ईरानी इस हफ्ते टॉप 5 तो दूर, टॉप 9 से भी बाहर होकर दसवें और आखिरी पायदान पर आई हैं। वहीं, सीरियल 'मन्नत' में नजर आ रही आयशा सिंह आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इस सूची ने यह साफ कर दिया है कि टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी का ग्राफ कितनी तेजी से बदलता है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com