कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन

Kriti Sanon Holi Celebration: कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन के साथ शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट की। परिवार संग रंगों में डूबी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Kriti Sanon Holi Celebration With Family Stebin Ben Nupur photo
कृति सेनन का फैमिली संग होली सेलिब्रेशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kriti Sanon Holi Celebration With Family: रंगों का त्योहार होली इस बार सेनन परिवार के लिए और भी खास रहा। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन के साथ जमकर होली खेली। शादी के बाद नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की पहली होली थी, जिसे पूरे परिवार ने साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृति सेनन जीजा स्टेबिन बेन को गुलाल लगाती नजर आ रही हैं। कृति सेनन ने हाथ में गुलाल भरकर स्टेबिन की कमर पर अपने हाथ की छाप लगा दी। इस प्यारे और शरारती अंदाज को देखकर परिवार के सदस्य भी हंस पड़े। खासकर कृति सेनन के पिता का रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आया।

फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

तस्वीरों में कृति सेनन का पूरा परिवार होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। कृति सेनन पिंक ट्राउजर और व्हाइट टी-शर्ट में बेहद कूल दिखीं। वहीं नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन भी रंगों में रंगे नजर आए। कृति सेनन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि होली के त्योहार की आप सभी को खूब शुभकामनाएं। कृति सेनन की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। सभी ने परिवार के इस खुशहाल अंदाज की तारीफ की।

शादी के बाद पहली होली

नूपुर सेनन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति स्टेबिन बेन के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा कि सभी को होली मुबारक। बता दें कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने 11 जनवरी को उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी में शादी के बाद नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की पहली होली थी, इसलिए यह सेलिब्रेशन और भी खास बन गया। परिवार के साथ हंसी-मजाक और रंगों से भरा यह दिन सेनन परिवार के लिए यादगार रहा। फैंस भी इन खूबसूरत पलों को देखकर काफी खुश नजर आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com