बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है

Natural Beauty Remedies:अगर बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो दही के ये 5 आसान हेयर मास्क बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
Curd Hair Pack Benefits
हेयर मास्क टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Curd Hair Pack Benefits: आजकल बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है, जो तनाव, प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी जैसी कई वजहों से हो सकती है। बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से राहत नहीं मिलती, बल्कि कई बार समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में असली खजाना हमारी रसोई में ही छिपा है। दही न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

  • पोषक तत्वों से भरपूर दही

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। साथ ही, यह स्कैल्प को एक्सफोलिएट करके डेड सेल्स और गंदगी साफ करता है। इसलिए अगर आप गिरते बालों या रुकी हुई हेयर ग्रोथ से परेशान हैं, तो दही से बने ये 5 हेयर मास्क आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

दही ही से बने ये 5 हेयर मास्क आपके लिए वरदान

  • दही और करी पत्ता मास्क

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रुकी हुई हेयर ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए दही और करी पत्ता मास्क बड़ा फायदेमंद हो सकता हैं। करी पत्ता बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है।

  • कैसे तैयार करें दही और करी पत्ता मास्क

दही और करी पत्ता मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप दही में एक मुट्ठी करी पत्तों का पेस्ट मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

  • दही और अंडा मास्क

हेयर ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए दही और अंडा मास्क का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडा और दही मिलकर बालों को जबरदस्त प्रोटीन डोज देते हैं।

  • कैसे तैयार करें

इसे बनाने के लिए एक अंडा फेंटें और उसमें 2-3 चम्मच दही मिलाएं। इसे पूरे बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धोएं। गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, वरना अंडा बालों में चिपक सकता है। यह मास्क बालों को घना बनाता है।

  • दही और एलोवेरा

रूखे और बेजान बालों की ग्रोथ अक्सर रुक जाती है। एलोवेरा दही के साथ मिलकर स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।

इसे बनाने के लिए ताजे एलोवेरा जेल को दही के साथ बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे बालों की लंबाई और जड़ों पर लगाएं। 1 घंटे बाद धो लें। इससे बाल उलझना कम होंगे और टूटना बंद हो जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com