मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान

Mandana Karimi Breakup From India: मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह इमोशनल रूप से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने अकेलेपन और अपनी आवाज न सुने जाने की भावना जाहिर की।
Mandana Karimi Iran return interview Iran-US tension Donald Trump statement
मंदाना करीमी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mandana Karimi Iran Return: ईरानी मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में मंदाना करीमी ने अपने वतन लौटने की इच्छा जाहिर की है। एक इंटरव्यू में मंदाना करीमी ने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक और कठिन है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मंदाना करीमी ने कहा कि जैसे ही ईरान में तानाशाही खत्म होगी, मैं वापस चली जाऊंगी। मेरे बैग पैक हो चुके हैं। मैं वैसे भी इंडिया छोड़ रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं इंडिया से ब्रेकअप कर रही हूं। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मंदाना करीमी ने बताया कि वह बहुत कम उम्र में भारत आई थीं और यहीं उन्हें पहचान, काम और दोस्त मिले। मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत भी भारत से ही हुई।

मेरी आवाज नहीं सुनी जाएगी

मंदाना करीमी ने माना कि भारत ने उन्हें बहुत कुछ दिया, लेकिन अब परिस्थितियां उन्हें भावनात्मक रूप से परेशान कर रही हैं। मंदाना करीमी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रही थीं। मुझे लगता है कि यहां मेरी आवाज नहीं सुनी जाएगी। मुझे अपने घर की बहुत याद आई। हाल के अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच मंदाना करीमी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी तारीफ की थी। मंदाना करीमी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि ट्रंप ईरान को आजादी दिलाने वाले व्यक्ति हो सकते हैं।

बॉलीवुड में सफर

मंदाना करीमी के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। मंदाना करीमी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान फिल्म भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों से बनाई। वह एक सफल मॉडल भी रही हैं और रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। भारत छोड़ने का मंदाना करीमी का यह फैसला उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है। अब देखना होगा कि वह वाकई अपने देश लौटती हैं या आने वाले समय में अपने फैसले पर पुनर्विचार करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com