-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Upcoming Twist Anu Ki Rasi Start Again Vasundhara Will Get Befitting Reply
वसुंधरा की बोलती बंद करेगी अनुपमा, सक्सेस पर देगी लंबा लेक्चर, क्या फिर से शुरू होगी अनु की रसोई!
- Written By: स्नेहा मौर्या
Anupamaa Spoiler: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि प्रार्थना अपनी शादी के लिए मम्मी-पापा को मनाने के लिए उनके घर पहुंच जाती है। लेकिन इस दौरान वसुंधरा अनुपमा को खूब सुनाने लगती है।

अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Latest Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। डांस कॉम्पटिशन का फिनाले नजदीक है, लेकिन कहानी फिलहाल अंश और प्रार्थना की शादी पर अटक गई है। शादी की रस्मों के बीच शाह निवास में हर दिन एक नया तांडव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपने अबतक के एपिसोड में देखा होगा कि डांस रानीज पर गहनों की चोरी करने का आरोप लग जाता है। जिसके बाद अनुपमा किसी तरह से सबूत इकट्ठे करती है और सच्चाई सबके सामने ला देती है।
हालांकि, इन सबके बीच प्रार्थना अनुपमा को लेकर कोठारी मेंशन पहुंचती है और माता-पिता से शादी में आने की गुजारिश करती है। लेकिन इस दौरान वो शादी में आने के लिए हां कहने की बजाय वसुंधरा कोठारी सबके सामने अनुपमा पर सवालों की बौछार कर देती हैं और कहती है कि लड़कियों को ज्यादा छूट देने का नतीजा सबके सामने है। वसुंधरा यहां तक कहती हैं कि अनुपमा ने शादीशुदा रहते हुए भी अनुज कपाड़िया के साथ रहना शुरू कर दिया था, जबकि उसका वनराज शाह से तलाक भी नहीं हुआ था। इन बातों को सुनकर अनुपमा की बेटी राही भी चुपचाप खड़ी रह जाती है।
वसुंधरा को मुंहतोड़ जवाब देगी अनुपमा
सिर्फ इतना ही नहीं, वसुंधरा अनुपमा को असफल बताकर ताना मारती है। लेकिन वसुंधरा की बात सुनकर अनुपमा भी चुप नहीं बैठती है, बल्कि उनकी बातों का दमदार अंदाज में जवाब देती है और कहती है कि “कम से कम हार तो नहीं मानी। मरने से पहले नहीं मरी और सफलता को अपने सिर पर चढ़कर नाचने नहीं दिया, असफलता से कभी नहीं डरी।”
उनका यह जवाब सुनकर हर कोई चौंक जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
ये भी पढ़ें- बोल्ड इमेज से परेशान हुईं एलनाज नौरोजी, बोलीं- ‘ऑडिशन भी देना हो रहा मुश्किल…’
क्या फिर से ‘अनु की रसोई’ की होगी शुरुआत
फिलहाल अब कहानी नया मोड़ लेने वाली है। अनुपमा मुंबई लौटने की बजाय अहमदाबाद में ही रुकने का फैसला करेगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि वह पुराना टूटा हुआ बोर्ड उठाती है, जिस पर ‘अनु की रसोई’ लिखा है। इसे जोड़कर वह अपने पुराने सपने को फिर से जीने का निश्चय करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अपने क्लाउड किचन ‘अनु की रसोई’ की नई शुरुआत कर पाएगी। क्या परिवार उसके इस फैसले में साथ देगा? या उसे अकेले ही चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आने वाले एपिसोड्स में इस सवाल का जवाब मिलते ही शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
Anupama upcoming twist anu ki rasi start again vasundhara will get befitting reply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














