-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Girish Mahajan Warned The Rebels Maharashtra Election
गिरीश महाजन ने बागियों को दी चेतावनी, बोले- पार्टी में फूट डालने वाले गद्दारों को सिखाएंगे खबक
- Written By: आकाश मसने
गिरीश महाजन ने कहा कि जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं और फूट डालते हैं, उन्हें आगे चलकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति एकनिष्ठ हैं और कभी भी समझौता नहीं किया है।

गिरीश महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक: महाराष्ट्र विधानसभ चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखरी दिन था। महायुति और महाविकास अघाड़ी के कई बागियों ने साेमवार को नामांकन वापस लिया है। लेकिन कुछ बागियों ने अब भी शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों के बाद भी नाम वापस नहीं लिए है। इन नेताओं को ग्रामविकास मंत्री गिरीश महाजन ने सख्त चेतावनी दी है।
गिरीश महाजन ने कहा कि जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं और फूट डालते हैं, उन्हें आगे चलकर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के प्रति एकनिष्ठ हैं और कभी भी समझौता नहीं किया है। इसलिए, उनका किसी भी बागी को समर्थन और आशीर्वाद नहीं है। महाराष्ट्र में महायुति में कहीं भी बगावत नहीं होगी।
नासिक में टिकट वितरण के बाद हुई नाराजगी दूर हो गई है और बागी व नाराज लोगों के साथ व्यक्तिगत चर्चा हुई है। इसके बाद 4 तारीख की नाम वापसी के बाद नाराज और बागी लोग महायुति के प्रचार के लिए एकजुट होंगे, ऐसा दावा किया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद सोमवार को नाम वापस लिए गए। नासिक जिले में 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार महायुति में बड़े पैमाने पर बगावत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें:– अजित पवार ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले- लोकसभा चुनाव में ‘साहेब’ को खुश किया, इस बार मुझे प्रसन्न करें
महायुति एकजुट है
गिरीश महाजन नासिक में बागी और नाराज नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए खुद मौजूद थे। उन्होंने चर्चा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि महायुति एकजुट है। महाजन ने कहा मैंने दो दिनों में हर किसी से बात की और पिछले समय में हुए अन्याय और शिकायतों को सुना। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति के नेता अब एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे।
गिरीश महाजन ने आश्वासन दिया है कि आगे चलकर हर किसी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब सभी लोग प्रचार में सक्रिय होंगे और भाजपा के विधायकों ने पिछली गलतियों को सुधारने का वादा किया है, जिससे कार्यकर्ताओं को अधिक मौके मिलेंगे। महाजन ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को बड़े पद दिए और फिर गद्दारी की, उन्हें आने वाले समय में कार्यकर्ता और मतदाता अपनी जगह दिखा देंगे।
विपक्ष किया झूठा प्रचार
बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठे प्रचार किया था, जिससे महायुति को नुकसान हुआ, लेकिन अब परिस्थितियां अलग हैं और राज्य सरकार की अच्छी योजनाओं के कारण महायुति की सरकार फिर से बनेगी और मुख्यमंत्री भी महायुति का होगा।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल, श्रीनिवास वनगा के बाद 3 और उम्मीदवार हुए नॉट रिचेबल
पार्टी के उम्मीदवारों को आशिर्वाद
गिरीश महाजन ने कहा है कि नासिक पूर्व में गणेश गिते और चांदवड में केदा आहेर ने बगावत की है, और वे महाजन का आशीर्वाद होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन महाजन ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई समझौता नहीं किया है और उनका आशीर्वाद सिर्फ पार्टी के उम्मीदवारों को है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई यह कहता है कि मैं नासिक नहीं आउंगा, तो ध्यान न दें मैं नासिक में जिस तरह से काम करूंगा, उस समय हर किसी को सबक सिखा दूंगा।
Girish mahajan warned the rebels maharashtra election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












