- Hindi News »
- Delhi »
- Cm Rekha Gupta Attacker Photo Identity Revealed
CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए कौन है यह शख्स
- Written By: अमन उपाध्याय
Delhi CM attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया। शुरुआती पूछताछ में दिल्ली पुलिस ने हमलावर का नाम राजेश भाई खिमजी बताया है जो गुजरात का रहने...

CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की तस्वीर आई सामने, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है, जिसमें उन्हें सिर पर चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी गई है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया और उम्र 41 साल बताई है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का कोई परिवारिक सदस्य जेल में है और वह उसे रिहा कराने के लिए आवेदन लेकर आया था। जानकारी मिली है कि परिवारिक सदस्य का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से आरोपी के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है।
हमलावर के पास से मिला गुजरात का आधार कार्ड
हमलावर की उम्र 41 साल बताई जा रही है। उसके पास गुजरात का आधार कार्ड मिला है, जिस पर कोठारिया रोड, गोकुल पार्क-2, राजकोट का पता दर्ज है। राजकोट पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि मुख्यमंत्री पर हमला करने का उसका उद्देश्य क्या था। घटना के अनुसार, दस्तावेज सौंपने के दौरान आरोपी ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
आरोपी का जारी आधार कार्ड
कागज लेकर पहुंचा था मुख्यमंत्री
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोजाना सुबह करीब 7 बजे से अपने कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनती हैं। इस दौरान सैकड़ों लोग उनके पास आते हैं। जानकारी के अनुसार, यह शख्स हाथ में कुछ कागज लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में उसने कागज सौंपा और अचानक जोर से चीखते हुए मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इस हमले में मुख्यमंत्री को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह सुरक्षित हैं। भाजपा नेताओं ने हमले के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला, शिकायत लेकर आया शख्स हुआ हमलावर
थप्पड़ मारने जैसी खबरें पूरी तरह झूठी
दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि घटनाक्रम में आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की, जिससे हल्की धक्का-मुक्की हुई और उनका सिर टेबल के किनारे से टकरा गया। डॉक्टरों के अनुसार रेखा गुप्ता की हालत स्थिर है, हालांकि वे सदमे में हैं। सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंकने या थप्पड़ मारने जैसी खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता को “मजबूत महिला” बताते हुए कहा कि वह अपने नियमित काम और जनसुनवाई जारी रखेंगी।
Cm rekha gupta attacker photo identity revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














