- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Get Twice 50 Scores Plus While Losing 4 Or More Wickets In Powerplay In T20 Wc
T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, पावरप्ले के दौरान दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बावजूद वेस्टइंडीज ने 50+ रन बनाए, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा पांचवीं बार हुआ है।

वेस्टइंडीज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का 7वां मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करते हुए पहले पावरप्ले के दौरान वेस्टइंडीज को 4 झटके लगे। पहले पावरप्ले के दौरान वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेज आउट हो गए।इसके बावजूद, वेस्टइंडीज की टीम पहले 6 ओवर में 50 से अधिक रन बनाने में सफल रही।
T20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में 4 या उससे ज़्यादा विकेट खोकर 50+ रन बनाने की रिकॉर्ड
| रनों / विकेट (ओवर 1-6) | टीम बनाम टीम | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|
| 65/4 | बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन | 2007 |
| 59/5 | नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड | धर्मशाला | 2016 |
| 52/4 | वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद | 2026 |
| 51/5 | वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड | द ओवल | 2009 |
| 50/4 | कनाडा बनाम दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद | 2026 |
टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान 4 या उससे अधिक विकेट खोने के बावजूद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है। 2007 में बांग्लादेश ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाकर 65 रन बनाए थे। इसके बाद नीदरलैंड्स का नाम आता है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 5 विकेट खोकर पावरप्ले में 59 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
वेस्टइंडीज ने दो बार किया है ऐसा
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम दो बार शामिल है। वेस्टइंडीज ने एक मैच में 4 विकेट खोकर 52 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। साथ ही, कनाडा भी इस रिकॉर्ड में शामिल है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट गंवाने के बावजूद 50 रन बनाए। कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप में अब तक पांच बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने 4 या उससे अधिक विकेट खोकर भी पावरप्ले में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीत टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइन
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
West indies get twice 50 scores plus while losing 4 or more wickets in powerplay in t20 wc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














