- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujrat Ips Transfer In Gujarat 105 Ips And Sps Transferred
Gujrat IPS Transfer: गुजरात में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 105 IPS और SPS इधर से उधर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
IPS-SPS TRansfer: गुजरात सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 105 आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें महिला अधिकारियों को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Transfer in Gujrat: गुजरात में बीती रात बड़ा फेरबदल कर दिया गया। 105 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक और चार महानगरों के 32 डीसीपी स्तर के अफसर शामिल हैं। यह निर्णय अधिकारियों के प्रदर्शन और फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
इस ट्रांसफर में एक तरफ जहां वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं युवा अधिकारियों को साइबर अपराध और समुद्री सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात किया गया है। गुजरात सरकार ने लंबे अंतराल के बाद राज्य पुलिस विभाग में यह व्यापक फेरबदल किया है।
कितने लोगों के हुए ट्रांसफर?
इसमें 74 आईपीएस और 31 एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के तहत 20 जिलों के एसपी और 4 बड़े शहरों के 32 डीसीपी को नई पोस्टिंग दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है, उनमें वलसाड, मोरबी, राजकोट ग्रामीण, वडोदरा ग्रामीण, डांग, भरुच, बनासकांठा, नर्मदा, देवभूमि द्वारका, अरावली, जामनगर, नवसारी, गिर सोमनाथ, महिसागर, तापी, पंचमहल, साबरकांठा, खेड़ा, दाहोद और भावनगर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेसा सरकारी छात्रावास मामला: नागपुर में MBA छात्रा को मिली राहत, निष्कासन आदेश पर रोक
अमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
नागपुर में दिखा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह
BYJU’S के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर में जेल, 22 बिलियन डॉलर से दिवालियापन तक का सफर, जानें पूरा मामला
इन आधार पर किए गए हैं तबादले
सरकार ने इन तबादलों के पीछे फीडबैक तंत्र और रिपोर्ट कार्ड आधारित आकलन प्रणाली को आधार बताया है। मुख्यमंत्री, गृह राज्य मंत्री और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आम जनता की प्रतिक्रिया, अधिकारियों के प्रदर्शन और गुप्त कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर कुछ ही घंटों में आदेश पारित कर दिए।
एक दिलचस्प पहलू यह है कि 2019-20 बैच के युवा आईपीएस अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों के जोन में पोस्ट किया गया है, जबकि 2018 या उससे पहले के बैच के अनुभवी अधिकारियों को जिलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा, 2012-13 बैच के अधिकारियों, जिन्हें जल्द ही पदोन्नति मिलनी है, को सीआईडी क्राइम ब्रांच और आर्थिक अपराध शाखा जैसे विभागों में तैनात किया गया है।
महिला अधिकारियों को दी गई खास जिम्मेदारियां
सरकार ने महिला अधिकारियों को भी पर्याप्त संख्या में अहम पद सौंपे हैं। 2021 बैच की महिला अफसरों को साइबर क्राइम, तटीय सुरक्षा, जेल प्रशासन और तकनीकी सेल जैसे अत्याधुनिक विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ महिला अधिकारियों को राज्य निगरानी सेल और सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: पूजा पाल पर एक्शन का 2027 से कनेक्शन, सपा को सेफ को जोन में ले जा रहे अखिलेश
स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले किया गया यह बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने एक ओर जहां वरिष्ठता को प्राथमिकता दी है, वहीं युवाओं को चुनौतीपूर्ण पद सौंपकर नवाचार की संभावना को बढ़ावा दिया है।
Gujrat ips transfer in gujarat 105 ips and sps transferred
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














