-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News . »
- Videos »
- Controversy At Manikarnika Ghat Masaan Holi Dom Raja Family Protest
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
- Written By: प्रिया सिंह
Manikarnika Ghat Controversy: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मसान होली को लेकर विवाद गहरा गया है। डोम राजा परिवार और विद्वत परिषद ने इसे अशास्त्रीय बताते हुए रोकने और दाह संस्कार रोकने की चेतावनी दी है।
Tradition Of Masaan Holi: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मसान होली की परंपरा पर गंभीर विवाद छिड़ गया है। मसान होली की परंपरा को लेकर डोम राजा परिवार के वंशज विश्वनाथ चौधरी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस आयोजन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार में आने वाली बाधाओं के कारण उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह हुड़दंग नहीं रुका तो वे दाह संस्कार रोक देंगे।
विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि यह तथाकथित परंपरा शास्त्रों के अनुसार नहीं है और इससे श्मशान की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। उनका तर्क है कि होली के नाम पर शराब और बीयर पीकर लोग हुड़दंग करते हैं, जिससे शव लेकर आने वाले शोकाकुल परिवारों को भारी परेशानी होती है। कई बार परिजनों को दाह संस्कार के लिए 4 से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, जो उनके दुख को और बढ़ा देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशी की असली परंपरा रंग भरी एकादशी है जब बाबा विश्वनाथ गौना कराकर लौटते हैं। मसान होली को उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए रचा गया एक नाटक करार दिया है।
इस विरोध में काशी विद्वत परिषद भी शामिल हो गई है। परिषद का मानना है कि मसान होली सनातन धर्म के स्वरूप को बिगाड़ रही है। विद्वानों के अनुसार श्मशान उत्सव मनाने की जगह नहीं है बल्कि वहां एक विशेष मर्यादा का पालन होना चाहिए। वहां युवक-युवतियों द्वारा किया जाने वाला नृत्य और तांडव पूरी तरह से अशास्त्रीय है क्योंकि साधारण मनुष्य भगवान शिव के सामर्थ्य की बराबरी नहीं कर सकते। डोम राजा परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान में केवल मसान बाबा के मंदिर तक ही धार्मिक अनुष्ठान सीमित रखे जाएं और घाटों पर होने वाले इस शोर-शराबे को बंद किया जाए ताकि शव यात्रियों को कोई अड़चन न आए। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे महाश्मशान पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल

Controversy at manikarnika ghat masaan holi dom raja family protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM