- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Cabinet Decision Delhi Mitra App Will Be Launched People Will Be Able To Register Complaints Directly
‘दिल्ली मित्र’ ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज
- Written By: पूजा सिंह
Delhi की जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली में Single Window System लागू होगा। जिसमें दिल्ली सरकार, पुलिस जैसे अन्य सुविधाएं एक ही डिजिटल पर उपलब्ध होंगे।

दिल्ली कैबिनेट फैसला (सौजन्य सोशल मीडिया)
Delhi Government: दिल्ली सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली मित्र’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए दिल्ली के नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि इस ऐप का आइडिया खुद आम लोगों ने दिया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए एक सुझाव पत्र में नागरिकों ने ऐसा ऐप बनाने की मांग की थी, जिसमें वे अपनी परेशानियां और शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकें। इस सुझाव को गंभीरता से लिया गया और अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
दिल्ली मित्र ऐप के जरीए लोगों को मिलेगी सुविधा
‘दिल्ली मित्र’ ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे पहले उन्हें संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह पर दर्ज की जा सकेंगी। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
Explainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब दिल्ली में Single Window System लागू होगा। इसके अंतर्गत दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट-एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इस प्रणाली को सशक्त करने के लिए आज… pic.twitter.com/CY4tLpw7NA — Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 19, 2025
हर वर्ग का व्यक्ति कर सकेगा ऐप का इस्तेमाल
दिल्ली कैबिनेट ने इस ऐप को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसका डेवलपमेंट शुरू होगा और इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा। ऐप को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इसे चलाना आसान हो और हर वर्ग का व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सके।
यह भी पढ़ें : नर्सिंग इंटर्न्स के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड 2630 गुना बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला
कैबिनेट का अहम फैसला
यह फैसला दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह सरकार का दूसरा बड़ा निर्णय माना जा रहा है। कैबिनेट के पहले निर्णय में नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपए से बढ़ाकर 13,150 रुपए प्रति महीना किया गया है। दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं। इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी।
Delhi cabinet decision delhi mitra app will be launched people will be able to register complaints directly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














