- Hindi News »
- Religion »
- When Will Holi Be Celebrated At Mahakal Temple Date Clarified Amid Lunar Eclipse Confusion
महाकाल मंदिर में कब मनाई जाएगी होली? दरबार ने दूर किया चंद्र ग्रहण वाला कन्फ्यूजन, आप भी जान लीजिए सही तिथि
- Written By: अभिषेक सिंह
Holi Date Confusion: इस साल 4 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से होली खेलने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों के बीच पैदा हुए इस कन्फ्यूजन को अब महाकालेश्वर मंदिर दरबार ने दूर कर दिया है।

महाकाल दरबार में होली (फाइल फोटो)
Holi in Mahakaleshwar: मध्यप्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में होली हिंदू पंचांग और परंपरा के अनुसार मनाई जाती है। इस साल 2 मार्च को शाम की आरती के बाद होलिका जलाई जाएगी। माना जाता है कि होली की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से होती है और फिर पूरे देश में मनाई जाती है। होलिका दहन से पहले बाबा का खास श्रृंगार किया जाएगा और भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल चढ़ाया जाएगा।
दरअसल, इस बार भी पवित्र नगरी उज्जैन में रंगों के त्योहार की शुरुआत परंपरा और अध्यात्म के साथ होगी। दुनिया भर में मशहूर महाकालेश्वर मंदिर में 2 मार्च को शाम की आरती के बाद सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। माना जाता है कि सबसे पहले होलिका बाबा महाकाल के आंगन में जलाई जाती है, और यहीं से रंगों के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है।
मंदिर प्रशासक ने दूर की उलझन
उज्जैन महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2 मार्च को शाम की आरती के बाद होलिका दहन होगा और 3 मार्च को 14 मिनट का चंद्र ग्रहण है। पुजारियों के मुताबिक, मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
Ujjain News: महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी पर शिकंजा, उज्जैन पुलिस ने बंद कराईं 11 फर्जी वेबसाइटें
उज्जैन: नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत
उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत
कब निकलेगा पारंपरिक झंडा जुलूस?
3 मार्च को धुलंडी के मौके पर सुबह 4 बजे भस्म आरती होगी और मंदिर के पुजारी और पुरोहित सबसे पहले हर्बल गुलाल चढ़ाएंगे। इसके साथ ही 8 मार्च 2026 को रंगपंचमी के मौके पर बाबा महाकाल के लिए पारंपरिक झंडा जुलूस निकाला जाएगा। भक्ति का यह अनोखा संगम भक्तों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।
आरती के समय में रहेगा बदलाव
4 मार्च 2026 से चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से आश्विन पूर्णिमा तक आरती के समय में पारंपरिक बदलाव लागू किए जाएंगे। भस्म आरती सुबह 4 बजे से 6 बजे तक होगी, जबकि दद्योदक आरती सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक की जाएगी। इसके साथ ही भोग आरती सुबह 10 बजे से 10:45 बजे तक और संध्या पूजा शाम 5 बजे से 5:45 बजे तक होगी। संध्या आरती शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक और शयन आरती रात 10:30 बजे से 11 बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें: अपनी राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें रंग, बनेंगे सुख-समृद्धि के शुभ योग
होली मनाने को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?
बता दें कि होलिका दहन के अगले दिन यानी मंगलवार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से कई जगहों पर धुलंडी मनाने को लेकर कंफ्यूजन है। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक त्योहार उसी दिन मान्य होगा। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर ने अब होली की तारीख को लेकर चल रही उलझन को दूर कर दिया है।
When will holi be celebrated at mahakal temple date clarified amid lunar eclipse confusion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














